फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरगी क्रूज त्रासदी: रेस्क्यू टीम में शामिल लोगों का 15 अगस्त को होगा सम्मान, सीएम मोहन यादव ने किया एलान

Fri, 01 May 2026 06:08 PM IST
Sabahat Husain न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

बरगी डैम क्रूज हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुख जताते हुए जांच के आदेश दिए। लोगों को बचाने वाले योद्धाओं को सीएम मोहन यादव 15 अगस्त को सम्मानित करेंगे। 

विज्ञापन
सीएम मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जबलपुर के बरगी डैम में हुई क्रूज दुर्घटना पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति संवेदनाएं प्रकट करते हुए कहा कि यह घटना अत्यंत पीड़ादायक है। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने बताया कि सूचना मिलते ही लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, संस्कृति एवं पर्यटन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र सिंह लोधी, अपर मुख्य सचिव संजय दुबे, एडीजी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की टीम तत्काल राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान अब तक लगभग 29 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है, जबकि 9 शव बरामद किए जा चुके हैं। बचाव कार्य लगातार जारी है।

पढ़ें:  गर्दन तक पानी, ठंड से कंपकंपाता शरीर और थमने को थीं सांसें; कैसे मौत के मुंह से बाहर आए रियाज?

15 अगस्त को होगा सम्मान

विज्ञापन

डॉ. यादव ने इस दुर्घटना की जांच के निर्देश देते हुए कहा कि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए पर्यटन विभाग द्वारा विस्तृत जांच कराई जाएगी। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि बोटिंग के दौरान लाइफ जैकेट अवश्य पहनें, क्योंकि जिन लोगों ने इसका उपयोग किया, वे सुरक्षित रहे। मुख्यमंत्री ने रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल टीमों और स्थानीय नागरिकों की बहादुरी की सराहना करते हुए कहा कि जिन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना दूसरों को बचाया, ऐसे सभी बहादुरों को स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन




सीएम यादव बोले- चक्रवात की वजह से हुआ
मध्यप्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में हुए क्रूज हादसे को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जांच के आदेश दिए हैं। उनका कहना है कि बरगी बांध में हुआ हादसा चक्रवात की वजह से हुआ है। उसकी विस्तृत जानकारी जांच रिपोर्ट के बाद ही मिल सकेगी। सीएम डॉ. यादव ने कहा कि इस हादसे में मन को बेहद दुख पहुंचा। दुर्घटना में रेस्क्यू टीम के जिन सदस्यों ने लोगों को पानी से बाहर निकाला, उनका 15 अगस्त को सम्मान किया जाएगा। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें