फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: घर में आकर प्रेमी ने उठाकर ले जाने की धमकी दी, किशोरी पांचवी मंजिल से कूद गई

Tue, 11 Apr 2023 12:00 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

जबलपुर में प्रेमिका के बातचीत करना बंद करने से नाराज एक युवक ने उसके घर जाकर उठा ले जाने की धमकी दी। गुस्से में आकर नाबालिग ने पांचवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी।  
विज्ञापन
woman harassment - फोटो : pexels.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 प्रेम संबंध में अनबन होने के बाद एक नाबालिग ने अपने प्रेमी से बातचीत बंद कर दी थी। नवयुवक आवेश में उसके घर पहुंच गया। उसके पिता को धमकी दे दी कि उसकी बेटी को उठाकर ले जाएगा। नाबालिग को यह बात नागवार गुजरी। उसने घर से एक किलोमीटर दूर स्थित बिल्डिंग की पांचवी मंजिल से छलांग लगा दी। उपचार के दौरान सोमवार सुबह नाबालिग की मौत हो गई। 

विज्ञापन


 गोराबाजार थाना प्रभारी विजय परस्ते ने बताया कि रविवार दोपहर दत्त टाउनशिप स्थित बिल्डिंग की पांचवीं मंजिल से 17 वर्षीय किशोरी ने आत्महत्या करने के लिए छलांग लगा दी थी। किशोरी को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया था। किशोरी के पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी कक्षा 12 में पढ़ती थी। उसके सदर निवासी हर्षित पिल्लै उम्र 18 साल से प्रेम संबंध थे। वह युवक बीकॉम फर्स्ट ईयर में पढ़ता है।  

दोनों में पिछले दिनों किसी बात को लेकर अनबन हो गई थी। इस कारण किशोरी ने उससे बात बंद कर दी थी। युवक रविवार सुबह उसके घर आया। बेटी को उठाकर ले जाने की धमकी दी थी। जिसके बाद किशोरी बिना बताए घर से चली गई और यह आत्मघाती कदम उठाया है। उपचार के दौरान सोमवार सुबह किशोरी की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी युवक पर धारा पॉस्को एक्ट के साथ 354, 506 सहित अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें