फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur News: उधारी लौटाने का झांसा देकर पहले घर बुलाया फिर किया दुराचार, आरोपी फॉरेस्ट गार्ड गिरफ्तार

Wed, 06 Aug 2025 08:09 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

फॉरेस्ट गार्ड नीरज जैन ने युवती से दोस्ती कर एक लाख रुपये उधार लिए और पैसे लौटाने के बहाने घर बुलाकर दुराचार किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
सांकेतिक चित्र - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फॉरेस्ट गार्ड ने एक युवती से दोस्ती करने के बाद आर्थिक परेशानी का रोना रोते हुए एक लाख रुपये उधार लिए। फॉरेस्ट गार्ड ने रुपये लौटाने का झांसा देकर युवती को अपने घर बुलाकर उसके साथ दुराचार किया। पीड़ित युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  सिहोरा रेलवे स्टेशन पर चाकू की नोक पर यात्री से लूट, जीआरपी ने 24 घंटे में पकड़े आरोपी

गौरीघाट पुलिस के अनुसार आरोपी नीरज जैन वन विभाग में फॉरेस्ट गार्ड के रूप में पदस्थ है। पीड़िता और आरोपी की मुलाकात एक जिम में हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच जान-पहचान हुई और समय गुजरने के साथ धीरे-धीरे दोस्ती में बदल गई। इसी दौरान आरोपी ने अपनी आर्थिक समस्या बताते हुए युवती से एक लाख रुपये उधार लिए थे। युवती के बार-बार रकम मांगने पर आरोपी नीरज जैन ने उसे मंगलवार को उधारी की रकम लौटाने का झांसा देकर अपने घर बुलाया था। युवती के घर पहुंचने पर आरोप ने उधारी की रकम लौटाने इंकार करते हुए उसके साथ जबरदस्ती दुराचार किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मृत व्यक्ति की संपत्ति हड़पने के लिए परवीना बानो से बन गई नीलम ठाकुर, धोखाधड़ी का मामला दर्ज

आरोपी के चंगुल से छुटने के बाद पीड़ित युवती ने गौरी घाट थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज करवाया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया। पुलिस ने तत्काल आरोपी के घर में दबिश देकर उसे अभिरक्षा में लिया है। पुलिस ने युवती को मेडिकल जांच करवाने के बाद विस्तृत जांच प्रारंभ कर दी है। पुलिस इस संबंध में जांच कर रही है कि आरोपी युवक ने इस पूर्व भी तो इस तरह की वारदातों को अंजाम तो नहीं दिया है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें