फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur News: लोकपाल की नियुक्ति में अधिवक्ताओं को नहीं माना योग्य, मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कंपनी को नोटिस

Mon, 17 Nov 2025 10:59 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

लोकपाल नियुक्ति विज्ञापन में अधिवक्ताओं को अयोग्य ठहराने के खिलाफ दायर याचिका पर हाईकोर्ट ने विद्युत वितरण कंपनी और इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन को नोटिस जारी किया। कोर्ट ने याचिकाकर्ता अधिवक्ता को चयन प्रक्रिया में शामिल करने की अंतरित राहत देते हुए उसका परिणाम फिलहाल सार्वजनिक न करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
लोकपाल की नियुक्ति में अधिवक्ताओं को नहीं माना योग्य
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकपाल नियुक्ति के विज्ञापन में अधिवक्ताओं को पद के लिए योग्य नहीं माने जाने को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट के याचिका दायर की गई थी। हाईकोर्ट जस्टिस एसएस भट्टी की एकलपीठ ने याचिका की सनुवाई करते हुए प्रदेश विद्युत वितरण कंपनी व इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन सहित अन्य को नोटिस जारी कर जवाब पेश करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


टीकमगढ़ निवासी अधिवक्ता कृष्णकांत खरे की तरफ से दायर याचिका में कहा गया था कि मप्र विद्युत कंपनी के लिए लोकपाल नियुक्ति के संबंध में मध्य प्रदेश इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन द्वारा नौ अक्टूबर 2025 को लोकपाल की नियुक्ति के संबंध में विज्ञापन जारी किया गया था। उसमें लोकपाल की नियुक्ति हेतु निर्धारित योग्यता लीगल अफेयर निर्धारित की गई है। इसके बावजूद लीगल अफेयर्स के तहत जिला न्यायाधीश के पद पर कार्य करने की दो वर्ष के अनुभव की अनिवार्यता की शर्त रखी गई है,जो कि अवैध है।

ये भी पढ़ें- ममता बनर्जी के सांसद भतीजे अभिषेक को हाईकोर्ट से राहत, मानहानि केस में जारी गिरफ्तारी वारंट पर रोक
विज्ञापन


लोकपाल की नियुक्ति के संबंध में राजपत्र में प्रकाशित नियम के अनुसार लीगल अफेयर्स शर्त निर्धारित की गई है। लीगल अफेयर्स के अंतर्गत अधिवक्ता भी आते हैं। याचिकाकर्ता के पास जिला न्यायाधीश नियुक्त होने की योग्यता है, इसलिए उक्त पद के विज्ञापन में जिला न्यायाधीश के पद के अनुभव की अनिवार्यता अधिवक्ताओं के अधिकारों का हनन है।
विज्ञापन


एकलपीठ ने अपने आदेश में याचिकाकर्ता अधिवक्ता को नियुक्ति प्रक्रिया में शामिल करने की अंतरित राहत प्रदान करते हुए कहा कि उसका रिजल्ट सार्वजनिक नहीं किया जाए। उसके रिजल्ट को हाईकोर्ट में पेश किया जाए और उनकी भागीदारी याचिका के अंतिम आदेश के अधीन रहेगी। याचिकाकर्ता की तरफ से अधिवक्ता दिनेश उपाध्याय ने पैरवी की।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें