फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: पढ़ाई में मन नहीं लगने के कारण दसवीं की छात्रा ने लगाई फांसी, ननिहाल पक्ष ने लगाया ददिहाल पक्ष पर आरोप

Sun, 12 Jan 2025 08:35 AM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

Jabalpur: जबलपुर शहर में स्कूल से आने के बाद कक्षा दसवीं में पढ़ने वाली छात्रा ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा से मृत्यु पूर्व सुसाइड नोट भी लिखा था। जिसमें कहा गया था कि पढ़ाई में मन नहीं लगने के कारण वह आत्महत्या कर रही है। 

विज्ञापन
छात्रा ने की आत्महत्या
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संजीवनी नगर थाना प्रभारी बीडी द्विवेदी से प्राप्त जानकारी के अनुसार चंदन नगर निवासी 15 वर्षीय आराध्या तिवारी शुक्रवार को स्कूल से घर लौटी थी। घर लौटने के बाद उसके कमरे में जाकर पंखे से फंदा बनाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बहुत देर तक बच्ची के बाहर नहीं आने पर परिजन कमरे में गये तो देखा कि वह फांसी के फंदे पर झूल रही है। परिजन फंदे से उतारकर उसे डॉक्टर के पास ले गये। प्रारंभिक जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


घटना के संबंध में पुलिस को शाम लगभग 6 बजे सूचना प्राप्त हुई। पुलिस को एक सुसाइड लेटर भी मिला है, जिसमें लिखा है कि पढ़ाई में मन नहीं लगने के कारण वह आत्महत्या कर रही है। इसके लिए उसे माफी कर दिया जाये। छात्रा के पिता पंडित का काम करते हैं।

छात्रा की मां का निधन पूर्व में हो गया था। जिसके बाद पिता ने दूसरी शादी कर ली थी। मामा पक्ष का आरोप है कि पिता, दूसरी मां तथा दादी छात्रा को प्रताड़ित करते थे। पुलिस ने शनिवार को पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण को विवेचना में लिया है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें