फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जबलपुर: दुकान में घुसकर तोड़फोड़ व दंपति के साथ मारपीट का वीडियो वायरल, भाजपा नेता समेत तीन के खिलाफ प्रकरण दर्ज

Thu, 24 Mar 2022 09:43 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

जबलपुर के मझौली थाना क्षेत्र में दुकान में घुसकर तोड़फोड़ करने और दंपति से मारपीट करने के मामले में भाजपा नेता और उसके समर्थकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन
CRIME, क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मझौली थानांतर्गत भाजपा के स्थानीय नेता व उसके समर्थकों द्वारा दुकान में घुसकर तोड़फोड़ करने तथा दंपति के साथ मारपीट किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। पुलिस ने स्थानीय भाजपा नेता व उसके दो समर्थकों के खिलाफ मारपीट का प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस घटना का कारण परिवारिक विवाद बता रही है।
विज्ञापन


एसडीओपी सिहोरा प्रभात शुक्ला के अनुसार घटना 21 मार्च की है। मझौली निवासी मुकेश साहू का अपने भाई राजू से संपत्ति तथा लेन-देन को लेकर तीन साल से विवाद चल रहा था। उधारी की रकम लेने मुकेश अपने साथियों के साथ भाई की दुकान पहुंचा था। रकम नहीं लौटाने की बात पर दोनों पक्ष में मारपीट हो गई।

मझौली थाना प्रभारी सज्जन सिंह ने बताया कि राजू की पत्नी सोनम ने मुकेश व उसके दो अन्य साथियों के खिलाफ दुकान में घुसकर मारपीट व तोड़फोड़ करने की शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर तीन व्यक्तियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें