फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur: जबलपुर के सेंट एलॉयसियस स्कूल में धर्म परिवर्तन के आरोप पर हंगामा, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन

Tue, 14 Jul 2026 06:09 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

जबलपुर के सेंट एलॉयसियस स्कूल में कथित धर्म परिवर्तन के आरोपों को लेकर हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई तथा तोड़फोड़ भी हुई। पुलिस ने स्थिति नियंत्रित कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
हिन्दू संगठनों का हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जबलपुर शहर के सेंट एलॉयसियस स्कूल में कथित धर्म परिवर्तन के आरोपों को लेकर मंगलवार दोपहर हंगामा हो गया। बड़ी संख्या में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता स्कूल परिसर पहुंच गए और अंदर प्रवेश करने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, जिससे धक्का-मुक्की और झड़प की स्थिति बन गई। प्रदर्शन के दौरान स्कूल परिसर में तोड़फोड़ भी की गई।

विज्ञापन


हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि स्कूल में कार्यरत हिंदू कर्मचारियों पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया जा रहा है। उनका कहना है कि जो कर्मचारी धर्म परिवर्तन के लिए तैयार नहीं होते, उन्हें नौकरी से निकालने की धमकी दी जाती है।

प्रदर्शनकारियों का दावा है कि कुछ कर्मचारियों ने इस संबंध में हिंदू संगठन से शिकायत की थी। शिकायत मिलने के बाद करीब 50 कार्यकर्ता स्कूल पहुंचे और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान स्कूल परिसर में मौजूद पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, जिससे दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की हुई। करीब एक घंटे तक परिसर में तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।

पढे़ं: जीतू पटवारी की साइकिल यात्रा में नेताओं की जेब कटी, भीड़ में कांग्रेस नेता के 25 हजार चोरी; मचा हड़कंप

घटना की सूचना मिलते ही कैंट, गोरा बाजार और गोरखपुर थाना पुलिस सहित अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए प्रदर्शनकारियों को स्कूल परिसर से बाहर किया। प्रदर्शन के बाद हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में इस तरह की शिकायतें दोबारा मिलीं तो वे फिर आंदोलन करेंगे। वहीं, पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। धर्म परिवर्तन के आरोपों की भी जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें