फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जबलपुर: शहरी क्षेत्र में संचालित डेयरियों के मुद्दे पर एनजीटी का राज्य सरकार को नोटिस

Fri, 03 Dec 2021 05:56 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने सरकार से पूछा- शहरी क्षेत्र में कैसे संचालित हो रही है डेयरियां? चार हफ्ते में जवाब देने के निर्देश दिए गए हैं। 
 
विज्ञापन
एनजीटी - फोटो : NGT
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने जबलपुर के शहरी क्षेत्र में डेयरियों के संचालन के मुद्दे पर सख्त रुख अपनाया है। एनजीटी ने इससे पहले इन डेयरियों को शहरी क्षेत्र से हटाने के निर्देश दिए थे। अब तक इस पर अमल नहीं हुआ है। इस आधार पर नागरिक उपभोक्ता मार्गदर्शक मंच के डॉ. पीजी नाजपांडे ने एक आवेदन प्रस्तुत किया था। इस पर ही एनजीटी ने राज्य सरकार और जबलपुर नगर निगम को नोटिस जारी किया है। 
विज्ञापन


नागरिक उपभोक्ता मंच के वकील प्रभात यादव ने कहा कि जबलपुर नगर निगम क्षेत्र में 450 डेयरियां संचालित हो रही हैं। एनजीटी ने इन्हें हटाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद भी इन पर नगर निगम ने अमल नहीं किया। इन डेयरियों की गंदगी के कारण डेंगू, मलेरिया, वायरल फीवर जैसी बीमारियां तेजी से फैल रही हैं। इस पर जस्टिस एसके सिंह और एक्सपर्ट मेंबर एके वर्मा ने राज्य सरकार को नोटिस जारी किया और 4 हफ्ते में जवाब तलब किया है। यह भी बताने को कहा है कि इस संबंध में जो भी कदम उठाए गए हैं, उसकी जानकारी दी जाए।   
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें