फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur News: निर्माणाधीन फ्लाईओवर बना जी का जंजाल, बड़े-बड़े गड्ढे दे रहे हादसों को निमंत्रण

Fri, 17 Jun 2022 10:18 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

दमोह नाका से मदन महल के बीच फ्लाईओवर का निर्माण शुरू होने के चलते शहर की सड़के क्षतिग्रस्त हो गई हैं। बीते दो साल से राहगीरों को इस जर्जर सड़कों से होकर गुजरना पड़ रहा है। सड़कों में जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हादसों को आमंत्रण दे रहे हैं। 
विज्ञापन
फ्लाईओवर के निर्माण से सड़कें हुई खस्ताहाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जबलपुर में दमोह नाका से मदन महल के बीच फ्लाईओवर का निर्माण कार्य जारी है। फ्लाईओवर के बन जाने से शहरवासियों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी, लेकिन इसके निर्माण के पहले लोगों को काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। निर्माणाधीन फ्लाईओवर शहर वासियों के जी का जंजाल बन गया है। फ्लाईओवर का निर्माण शुरू होने के चलते शहर की सड़के क्षतिग्रस्त हो गई हैं। बीते दो साल से राहगीरों को इस जर्जर सड़कों से होकर गुजरना पड़ रहा है। सड़कों में जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हादसों को आमंत्रण दे रहे हैं। 
विज्ञापन


बीते दिन हुई जरा सी बारिश के चलते सड़कों पर बने गड्ढों में पानी भर गया, जिसकी वजह से लोगों को आवागमन में बेहद असुविधा का सामना करना पड़ा। शहर वासियों का कहना है कि फ्लाईओवर के निर्माण के चलते सड़क की स्थिति इतनी जर्जर हो गई है कि एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पा रही हैं। आये दिन शहरवासी दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। फ्लाईओवर का निर्माण कार्य पूर्ण होने तक लोगों ने जिला प्रशासन और नगर निगम से सड़कें दुरुस्त करते हुए गड्ढों को भरे जाने की मांग की है। ताकि शहर का यातायात सुचारू हो सके।
फ्लाईओवर के निर्माण कार्य के चलते अब तक शहरवासी गर्मी के मौसम में उड़ने वाली धूल की वजह से परेशान थे और अब बारिश के सीजन में जर्जर सड़क के गड्ढों में भरने वाले पानी की वजह से परेशान हो रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें