फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur News: संभागायुक्त के ससुर सहित तीन का मोबाइल छीना, चार नाबालिग अभिरक्षा में, एक की तलाश जारी

Wed, 18 May 2022 08:33 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

जबलपुर में कुछ नाबालिग लड़कों ने संभागायुक्त के ससुर सहित तीन लोगों से सुबह-सुबह मोबाइल छीन लिए। पुलिस ने इन्हें अभिरक्षा में ले लिया है। जिस बाइक से वारदात की वो भी चोरी की निकली। 
विज्ञापन
mobile theft - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जबलपुर शहर में मंगलवार को मोबाइल लूटने की कई घटनाएं सामने आईं। तीन थाना क्षेत्रों में नाबालिगों ने तीन वारदातों को अंजाम दिया। इन्होंने छुट्टी मनाने आ संभागायुक्त के ससुर को भी अपना शिकार बनाया था। पुलिस ने जांच के बाद चार नाबालिग को गिरफतार कर लिया है तथा एक अन्य नाबालिग की तलाश जारी है।
विज्ञापन


बरगी सीएसपी प्रियंका शुक्ला के अनुसार मंगलवार सुबह लगभग 6 बजे एस. प्रमोद कुमार निवासी मित्रा इन्क्लेव करमचंद चौक की तरफ जा रहे थे। रसल चौक पर पीछे से बिना नम्बर की एक्सेस पर सवार 2 लड़के आए और पीछे बैठे लड़के ने उसके हाथ से मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए। इसके बाद मदनमहल थानांतर्गत टेलीग्राफ गेट नम्बर 1 के पास एक्सेस सवार दो लडकों ने प्रेमलाल साहू उम्र 72 वर्ष निवासी अग्रवाल कॉलोनी का मोबाइल लूटा था।

थाना केंट थानान्तर्गत सृजन चौक से एम्पायर टॉकीज के बीच सुभाषचंद मालवड़कर उम्र 82 वर्ष निवासी सिविल लाइन के साथ एक्सेस सवार दो लड़कों ने मोबाइल लूटने की घटना को अंजाम दिया था। घटनास्थल थाना गोराबजार का होने से अग्रिम विवेचना हेतु डायरी थाना गोराबजार स्थानांतरित की गई।  सुभाषचंद मालवड़कर संभागायुक्त बी चंद्रशेखर के ससुर हैं। जो मूलत: महाराष्ट्र अहमदनगर के निवासी हैं और छुटटी मनाने के लिए दमाद के घर आए थे।   
विज्ञापन


पुलिस ने घटना स्थल के पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और संदेह के आधार पर टेढ़ी नीम एवं बाबा टोला निवासी दो 16-17 वर्षीय दो किशोरों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान उन्होंने ओमती, मदनमहल, गोराबाजार मोबाइल लूट की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। उन्होंने लूट के मोबाइल टेढ़ी नीम निवासी अपने दोस्त के पास एवं घटना में प्रयुक्त एक्सिस वाहन बड़ा मदार छल्ला निवासी अपने दोस्त के पास रखना बताया था। जिसके बाद दोस्तों को भी अभिरक्षा में लेते हुये छीने गए 3 मोबाइल एवं घटना में प्रयुक्त एक्सिस वाहन जब्त किया। एक्सिस वाहन के संबंध में पूछताछ की गई तो उन्होंने अपने एक अन्य 17 वर्षीय साथी के द्वारा उसे चुराना बताया। बताए गए नाबालिग की तलाश जारी है।    
विज्ञापन

 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें