फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur News: बिल्डर के घर में बमबाजी, लगातार दो बम फेंके फिर कार पर किया जमकर पथराव, इस बात से थे नाराज

Mon, 11 May 2026 09:39 PM IST
Dinesh Sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

जबलपुर के रांझी थाना क्षेत्र स्थित न्यू शोभापुर में बदमाशों ने बिल्डर अक्षय सिंह के घर पर देर रात दो बम फेंककर दहशत फैला दी। आरोपियों ने कारों में तोड़फोड़ भी की। घटना से पहले परिवार ने युवकों को गांजा पीने से रोका था। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
जबलपुर में बिल्डर के घर फेंके गए बम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रांझी थाना क्षेत्र के न्यू शोभापुर इलाके में रविवार देर रात बदमाशों ने एक बिल्डर के घर को निशाना बनाते हुए बमबारी कर क्षेत्र में आतंक मचाया। घर के बाहर खड़ी कार पर पथराव कर तोड़फोड़ करने के बाद फरार हो गए। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया।
विज्ञापन


रांझी पुलिस थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी से प्राप्त जानकारी के अनुसार न्यू शोभापुर निवासी अक्षय सिंह बिल्डर का काम करते हैं। उनके छोटे भाई आदित्य सिंह अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी जबलपुर में पदस्थ हैं। शनिवार को कुछ युवक घर के बाहर बैठकर गांजा पी रहे थे। परिवार के लोगों ने जब उन्हें ऐसा करने से रोका तो आरोपी नाराज हो गए और धमकी देते हुए वहां से चले गए। रविवार सुबह आरोपियों ने इलाके में रैकी की और देर रात स्कूटी से पहुंचे तीन बदमाशों ने घर पर एक के बाद एक दो बम फेंके। इसके बाद उन्होंने घर के बाहर खड़ी कारों पर पत्थर मारकर तोड़फोड़ कर मौके से फरार हो गए।

ये भी पढ़ें- पीएम आवास की किस्त के नाम पर रिश्वतखोरी का भंडाफोड़, छह हजार लेते पंचायत सचिव रंगेहाथ गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


बमों की आवाज सुनकर क्षेत्र में दहशत का मौहाल निर्मित हो गया था। अप्रिय घटना की संभावना से आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। सूचना मिलने पर रांझी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर घटना के सीसीटीवी कैमरों की जब्त कर लिए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी कैमरा फुटेज के आधार पर उनकी शिनाख्त कर रही है। पुलिस को आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं और उन्हें शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें