मध्यप्रदेश की जबलपुर हाईकोर्ट ने नेशनल हेराल्ड केस में मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस नेता मोतीलाल वोरा समेत पांच लोगों के खिलाफ एक जनहित याचिका को विचारार्थ स्वीकार कर लिया है। इससे सोनिया और राहुल की मुश्किलें बढ़ गई हैं। याचिका में इन सभी के खिलाफ आपराधिक केस दर्ज करने की मांग की गई है। कोर्ट अब मामले की सुनवाई जून में करेगा।
बताया जा रहा है कि भोपाल निवासी आरके शर्मा ने पीआईएल (जनहित याचिका) में सैम पित्रोदा और सुमन दुबे के नाम भी दिए हैं। इसमें कहा गया है कि नेशनल हेराल्ड की प्रकाशक संस्था एसोसिएटेड जर्नल लिमिटेड (एजेएल) को 1982 में भोपाल शहर की प्राइम लोकेशन में 30 साल की लीज पर बेशकीमती जमीन आवंटित की गई थी।
लेकिन बाद में एसोसिएटेड जर्नल लिमिटेड के स्थान पर बनी यंग इंडिया नामक कंपनी ने इस भूमि का बड़ा हिस्सा बेच दिया। इसके लिए कंपनी ने भोपाल विकास प्राधिकरण (बीडीए) से कोई अनुमति भी नहीं ली।