फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जबलपुर: पिता ने फोन पर बात करने से टोका तो किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान

Sat, 19 Feb 2022 07:50 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

पिता द्वारा मोबाइल फोन पर बात करने से मना करने पर किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सूचना मिलने पर मर्ग कायम कर प्रकरण को विवेचना में ले लिया है। किशोरी किससे फोन पर बात करती थी इस संबंध में पुलिस डिटेल एकत्र कर रही है।
 
विज्ञापन
आत्महत्या
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आधारताल थाना प्रभारी शैलेश मिश्रा के अनुसार महाराजपुर निवासी हल्के सेन मिस्त्री का काम करता था। उसकी चार बेटियां थीं तथा बड़ी बेटी की शादी हो गई थी। दूसरे नंबर की 15 वर्षीय बेटी ने 9वीं के बाद पढाई छोड़ दी थी। किशोरी रोजाना कई घंटों तक मोबाइल पर बात करती थी। मोबाइल पर अधिक बात करने से पिता ने मना किया था। जिसके कारण वह तनाव में रहने लगी थी।
विज्ञापन


 किशोरी ने शुक्रवार की शाम को टीवी की आवाज तेज कर कमरा बंद कर लिया था। देर रात तक दरवाजा नहीं खोलने पर परिजनों ने खिड़की से झांका तो देखा कि किशोरी फांसी के फंदे पर लटकी हुई है। परिजनों ने घटना के संबंध में तत्काल पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। किशोरी मोबाइल पर किससे बात करती थी, इस संबंध में जानकारी एकत्र करने पुलिस उसकी कॉल डिटेल निकलवा रही है।
विज्ञापन

 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें