फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: 13 वर्षीय बच्चे का अपहरण और हत्या करने वाले मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद मौत

Mon, 19 Oct 2020 03:00 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
विज्ञापन
मध्यप्रदेश पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : social media
विज्ञापन

जबलपुर से 13 वर्षीय बच्चे का अपहरण और हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों में से मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के कुछ ही घंटे बाद मौत हो गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल खांडेल ने सोमवार को बताया कि रविवार शाम को जबलपुर में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्य आरोपी राहुल उर्फ मोनू विश्वकर्मा (30) का अचानक स्वास्थ्य खराब हो गया, जिसके कारण उसे जबलपुर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी उपचार के दौरान रविवार रात को मौत हो गई।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि उसकी मौत कैसे हुई। जबलपुर से चार दिन पहले ट्रांसपोर्ट व्यापारी मुकेश लांबा के अपहृत बेटे आदित्य (13) का शव यहां से 20 किलोमीटर दूर ग्राम बिछुआ के समीप बरगी बांध नहर में रविवार सुबह मिला था।


पुलिस ने हत्या व अपहरण की वारदात को अंजाम देने वाले तीनों आरोपियों राहुल उर्फ मोनू विश्वकर्मा (30), मलय राव (25) एवं करण जग्गी (24) को रविवार को गिरफ्तार किया। इन आरोपियों ने दो करोड़ रूपये की फिरौती मांगी थी और उसमें से आठ लाख रूपये उन्हें अपहृत बच्चे के परिजनों ने दे भी दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें