फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौरः आईपीएल में सट्टा लगाने वाले गिरोह का खुलासा, दो युवतियों समेत पांच गिरफ्तार

Fri, 09 Oct 2020 08:37 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, इंदौर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

क्रिकेट प्रेमी जहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं सट्टेबाजों की चांदी कट रही है। ताजा वाकया मध्यप्रदेश के इंदौर का है जहां आईपीएल में 10 लाख रुपये से ज्यादा के सट्टा लगाने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं इस गिरोह में दो युवतियां भी शामिल हैं।

विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) गुरुप्रसाद पाराशर ने शुक्रवार को जानकारी दी कि मुखबिर की सूचना पर लसूड़िया क्षेत्र के एक रहवासी अपार्टमेंट के फ्लैट पर गुरुवार रात दबिश दी गई। इस दौरान इन सभी को सट्टेबाजी करते पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सौरभ रघुवंशी, जितेन्द्र रघुवंशी, रवि नरवरिया, गौरा साकेत और प्रेरणा उप्पल के रूप में हुई है।

इंदौर में सट्टेबाजी में पहली बार युवतियां पाई गई 
एएसपी ने बताया कि शहर लिए यह पहला मामला है, जब आईपीएल मैचों पर सट्टेबाजी से जुड़े गिरोह में दो युवतियां भी संलिप्त पाई गई हैं। पाराशर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी गुना, शिवपुरी और जबलपुर जिलों के रहने वाले हैं। वे इंदौर में किराये के फ्लैट में सट्टेबाजी का धंधा चलाते थे। पुलिस ने उन्हें आईपीएल मैचों पर सट्टा बुक करते हुए पकड़ा।
विज्ञापन


गिरोह पिछले तीन वर्षों  से अपराध में शामिल 
एएसपी ने बताया कि आरोपियों के पास 10 लाख रुपये से ज्यादा के सट्टे का हिसाब-किताब और 9,500 रुपये की नकदी मिली है। उनके कब्जे से छह मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, एक एलईडी टीवी और शराब की कुछ बोतलें भी जब्त की गई हैं। मामले में पुलिस की विस्तृत जांच जारी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें