फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: गांव में घुसा घायल चीतल, ग्रामीणों की मदद से वन कर्मियों ने किया इलाज, जंगल में छोड़ा गया

Sun, 19 Mar 2023 10:07 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

भरौला गांव के एक खेत में अचानक चीतल आ गया। ग्रामीणों ने सजगता के साथ चीतल को पकड़ लिया है। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी वन विभाग को दी है। जानकारी लगते ही वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए और चीतल का रेस्क्यू कर उसका इलाज करवाया गया है।
विज्ञापन
गांव में चीतल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र में लगातार बाघों की संख्या बढ़ रही है, लेकिन उसके अलावा अन्य जंगली जानवर भी बढ़ते हुए नजर आ रहे हैं। हाल ही में उमरिया जिले के वन परिक्षेत्र के भरौला गांव के एक खेत में अचानक चीतल आ गया। ग्रामीणों ने सजगता के साथ चीतल को पकड़ लिया है। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी वन विभाग को दी है। जानकारी लगते ही वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए और चीतल का रेस्क्यू कर उसका इलाज करवाया गया है, उसके बाद उसे जंगल में छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन


हालांकि वन विभाग की टीम ने चीतल का रेस्क्यू किया और देखा कि चीतल घायल हुआ था उसके ऊपर कई जगह चोट के निशान थे। जिसको देखकर यह अंदाज लगाया गया है कि चीतल को कुत्तों ने खदेड़ा होगा। तब वह अपनी जान बचाकर जंगल से खेतों में आ गया है। इसके बाद ग्रामीणों ने उसको पकड़ कर वन विभाग को दे दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें