फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजेक्शन एयरलिफ्टः वायुसेना का विमान ऑक्सीजन लेने टैंकर लेकर उड़ा जामनगर, रेमडेसिविर की 15 हजार शीशियां पहुंची

Fri, 23 Apr 2021 08:09 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

  • सरकारी विमान व हेलिकाॅप्टर का किया इस्तेमाल
  • पहले भी तीन बार यही तरीका अपनाया गया
विज्ञापन
इंदौर एयरपोर्ट पर वायुसेना के विमान में सवार होता गैस टैंकर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के इंदौर एयरपोर्ट से भारतीय वायुसेना का एक विमान ऑक्सीजन टैंकर को लेकर गुजरात के जामनगर के लिए उड़ा। शहर समेत प्रदेश के विभिन्न शहरों के लिए यह वहां से शनिवार को ऑक्सीजन लेकर वापस आएगा। इस बीच रेमडेसिविर इंजेक्शन की 15 हजार शीशियां इंदौर पहुंचीं। 

विज्ञापन


मध्यप्रदेश में भी कोविड-19 की दूसरी लहर के घातक प्रकोप के बीच रेमडेसिविर इंजेक्शन की करीब 15,000 शीशियां शुक्रवार को इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से राज्य के अलग-अलग संभागीय मुख्यालयों में भेजी गईं।  अधिकारियों ने बताया कि पिछले आठ दिन में यह चौथा मौका है जब महामारी से संघर्ष कर रही राज्य सरकार ने इस जरूरी दवा की खेप पहुंचाने के लिए सरकारी विमान और हेलिकॉप्टर लगा दिए हों। 

टैंकर भी एयर लिफ्ट किया
देशभर में ऑक्सीजन संकट के बीच भारतीय वायु सेना ने मोर्चा संभाल लिया। शुक्रवार दोपहर वायु सेना का परिवहन विमान सी-17 इंदौर एयरपोर्ट पहुंचा। चार घंटे की मशक्कत के बाद शाम साढ़े सात बजे विमान खाली ऑक्सीजन टैंकर लेकर गुजरात के जामनगर के लिए रवाना हुआ। टैंकर को सड़क मार्ग से भेजने पर करीब 27 घंटे का वक्त लगता, जबकि विमान से यह एक घंटे पहुंचेगा। इससे समय की भारी बचत होगी व प्राणवायु के लिए तड़प रहे रोगियों को समय पर ऑक्सीजन मिल सकेगी। 
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार रेमडेसिविर के कुल 312 बक्से इंदौर हवाई अड्डे पहुंचे। इनमें करीब 15,000 शीशियां थीं। इनमें से 69 बक्से इंदौर में रखे गए, जबकि 67 बक्से भोपाल, 33 बक्से ग्वालियर, 26 बक्से सागर, 45 बक्से उज्जैन, 27 बक्से रीवा और 45 बक्से जबलपुर भेजे गए।

गौरतलब है कि कोविड-19 के मरीजों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली रेमडेसिविर की ये शीशियां ऐसे वक्त मध्यप्रदेश पहुंचीं, जब राज्य में इस दवा की भारी किल्लत है और इसकी कालाबाजारी के आरोप में कई लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

इससे पहले 15 अप्रैल, 18 अप्रैल और 20 अप्रैल को रेमडेसिविर की शीशियों की खेप इंदौर पहुंची थी। इन खेपों को भी सरकारी विमान और हेलिकॉप्टर के जरिये राज्य के विभिन्न हिस्सों में भेजा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें