फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: इंदौर में युवक ने आग लगाकर खुदकुशी की, फ्लैट भी जल गया

Sun, 19 Feb 2023 07:05 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

खुडैल पुलिस के अनुसार मृतक का नाम आशीष पिता उमेश है। उसकी उम्र ३८ वर्ष थी। वह देवगुराड़िया के नीलगिरी अपार्टमेंट में रहता था और एक निजी कंपनी में काम करता था। शाम को जब उसने आग लगाई तब उसकी मां रसोई में काम कर रही थी

विज्ञापन
इंदौर में एक युवक ने खुद को जलाकर आत्महत्या कर ली। - फोटो : SOCIAL MEDIA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के देवगुराड़िया में एक युवक ने फ्लैट में आग लगाकर खुदकुशी कर ली। इस दौरान फ्लैट भी जल गया। बालकनी से लोगों ने धुआं उठते देखा तो उन्हें घटना का पता चला। युवक ने जब आत्महत्या की, तब परिवार के लोग मंदिर गए थे।

विज्ञापन


खुडैल पुलिस के अनुसार मृतक का नाम आशीष पिता उमेश है। उसकी उम्र ३८ वर्ष थी। वह देवगुराड़िया के नीलगिरी अपार्टमेंट में रहता था और एक निजी कंपनी में काम करता था। शाम को जब उसने आग लगाई तब उसकी मां रसोई में काम कर रही थी और परिजन मंदिर गए थे। आस-पड़ोसी युवक को अस्पताल लेकर गए,लेकिन कुछ देर बाद युवक की मौत हो गई। युवक ने आत्महत्या क्यों की। इसका खुलासा भी नहीं हो पाया। पुलिस को कमरे से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला। पुलिस ने मृतक का मोबाइल जब्त कर लिया है।

पत्नी का चेहरा प्रेस से जलाया, केस दर्ज

इंदौर के राजमोहल्ला क्षेत्र में एक महिला का चेहरा उसके पति ने प्रेस से जला दिया। इसके बाद पत्नी ने थाने में शिकायत दर्ज की। पुलिस ने पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फरियादी सरोज ने पुलिस को बताया कि वह घर में काम करने के बाद लेटी हुई थी, तभी पति महेश आया और खर्चे के पैसे मांगने लगा। मैने इनकार किया तो गालियां देने लगा। कुछ देर बाद उसने गुस्से में गर्म प्रेस उठा ली और मेरे चेहरे पर लगा दी। पुलिस ने महेश के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें