फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: इंदौर के खजराना गणेश के लिए बनी विश्व की सबसे बड़ी 101 किलो की राखी

Wed, 30 Aug 2023 10:27 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इस विशाल राखी का निर्माण इंदौर श्री गणेश भक्त समिति द्वारा किया गया। इसे लोडिंग में रखकर मंदिर तक लाया गया और कैंपस में इसे असैम्बल किया गया। 
 
विज्ञापन
विश्व की सबसे बड़ी 101 किलो की राखी। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्षाबंधन पर इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में भगवान गणेश के लिए विश्व की सबसे बड़ी राखी बनाई गई। दावा है कि यह कुल 144 वर्गफीट यानी 12X12 वर्ग फीट की है। रक्षाबंधन के मौके पर भगवान को राखी अर्पित की जाएगी। इस मौके पर बड़ी संख्या में शहरवासी भी मौजूद रहेंगे। ‘वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड’ टीम' भी दुनिया की सबसे बड़ी राखी को प्रमाणित करने के लिए यहां पहुंचेगी। वह जल्द ही इसका सर्टिफिकेट जारी करेगी। 
विज्ञापन


सातवीं बार समिति ने बनाई आकर्षक राखी
संस्थापक राजेश बिड़कर व राहुल शर्मा ने बताया समिति द्वारा सातवीं बार इस तरह की राखी का निर्माण किया गया है। इस विशाल राखी का निर्माण इंदौर श्री गणेश भक्त समिति द्वारा किया गया है। राखी को चार स्थानीय कलाकारों ने 15 दिन में बनाया है। समिति ने सबसे पहले 7X7 की राखी का निर्माण कर खजराना गणेश मंदिर को अर्पित की थी। फिर हर साल इसका साइज क्रमश: एक-एक फीट बढ़ाते गए। इसे लोडिंग में रखकर मंदिर तक लाया गया और कैंपस में इसे असैम्बल किया गया। 

राखी की खास बातें
कलाकार विजय धीमान ने बताया कि 12x12 वर्ग फीट की इस राखी को बनाने के लिए आयरन की रिंग का उपयोग किया गया है। इसके साथ ही गणेशजी की पूजन सामग्री, जूट, फोम, वैल्वेट, गोटा, एम्ब्रायडरी लेस, सवा पांच मीटर लंबा मोटा रेशमी कपड़ा, प्रोफाइल, फेविकोल, प्लास्टिक की बॉल, चमक, कुंदन, कलर एवं गोल्डन रेशम की डोरी आदि का उपयोग किया गया है। ऐसे ही थर्मोकोल से अष्ट विनायक की मूर्तियों निर्माण कर खूबसूरत रूप दिया गया है। 101 किलो वजनी इस राखी की विशेषता यह है कि यह पूरी तरह से असैम्बल्ड हो जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें