फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: दो पहिया वाहन सुधारने घर पर पहुंचेंगी महिला मैकेनिक, करना होगा बस एक फोन

Sat, 17 Jun 2023 04:14 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर नवाचार के लिए जाना जाता है और अब एक संस्था के प्रयासों से महिलाएं मैकेनिक बनकर अपना जीवन संवार रही हैं
 
विज्ञापन
महिला मैकेनिक - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवाचारों के लिए इंदौर को नई पहचान मिलने लगी है। स्वच्छता में नंबर वन शहर अब महिला सशक्ितकरण में भी नए प्रयोग कर रहा है। इंदौर में महिला गैरेज यंत्रिका की पहल शुरू करने वाली समान सोसायटी ने नई पहल की है। महिला गैरेज यंत्रिका ने इस पहल के तहत पांच महिला मैकेनिक को तैयार किया है। ये महिलाएं दो पहिया वाहन सुधारने के लिए अपना दो पहिया लेकर लोगों के घर जाएंगी। इसके लिए ग्राहकों को सिर्फ एक फोन करना होगा। यह सुविधा 20 जून से शहर में शुरू होगी। इसका नाम ‘मैकेनिक ऑन कॉल’ दिया गया है। उल्लेखनीय है कि फिलहाल शहर में दो पहिया वाहन को सुधारने के लिए पिक एंड ड्रॉप की सुविधा तो उपलब्ध है, लेकिन सर्विस ऑन द स्पॉट की सुविधा उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन


जारी करेंगे नंबर
समान सोसायटी के राजेंद्र बंधु ने बताया कि इसके लिए एक नंबर जारी करेंगे, जिस पर कॉल कर महिला मैकेनिकों को बुलाया जा सकेगा। ‘मैकेनिक ऑन कॉल’ में दो पहिया वाहनों में आने वाली छोटी तकनीकी परेशानी दूर हो जाएगी। दो पहिया पर ही एक छोटा वॉशर भी दिया गया है, जिससे मौके पर ही सर्विस के बाद वाहन वॉश भी किया जा सकेगा। 20 जून को ‘मैकेनिक ऑन कॉल’ का शुभारंभ करेंगे। राजेंद्र बंधु ने बताया कि इसकी बहुत मांग थी। कई बार गाड़ी चलाने वाली महिलाएं चाहती हैं कि वे किसी भी हालत में किसी महिला को तुरंत बुला सकें। इस जरूरत को समझते हुए हमने यह सेवा शुरू की। सभी लोग इस सेवा का उपयोग कर सकते हैं। अभी हमने पांच महिला मैकेनिक को ट्रेनिंग के बाद तैयार किया गया है, जो दो पहिया पर पूरे टूल किट के साथ कॉल आने पर संबंधित जगह पर दो पहिया वाहन को सुधारने के लिए पहुंचेंगी।

महिला मैकेनिकों को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग भी दी 
फिलहाल शहर में विदुर नगर, पालदा और पिपल्याहाना में तीन महिला गैरेज यंत्रिका संचालित हो रहे हैं। इन दो पहिया वाहनों की डिक्की अलग बनाई है। इसमें टूल किट तैयार की गई है। इसके अलावा इन महिला मैकेनिकों को जीपीएस के साथ ही किसी के घर जाने पर किए जाने वाले व्यवहार के साथ सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग भी दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें