इंदौर में मंगलवार को सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजन होंगे। इसके अलावा दीपावली मिलन समारोह का सिलसिला भी थमा नहीं है। गोपाष्टमी पर भी मंदिरों में आयोजन होंगे।इसके अलावा संगीत के आयोजन भी शहर में होंगे।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
इंदौर के यशवंत क्लब में वर्ल्ड स्नूकर चैंपियनशिप स्पर्धा चल रही है। मंगलवार को सुबह 11 बजे से कई रोचक मुकाबले होंगे। स्पर्धा में सोमवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव भी शामिल हुए थे।
श्रीश्री विद्याधाम में मंगलवार को गोपाष्टमी मनाई जाएगी। सुबह गौपूजन होगा और शाम को 56 भोग लगाए जाएंगे। शाम साढ़े छह बजे महाआरती होगी।
सांवेर रोड स्थित विद्याधाम में गणेश मंडल पूजन के साथ सुबह साढ़े नौ बजे दीपावली मिलन समारोह और गोपाष्टमी मनाई जाएगी।
इंदौर के प्रेस क्लब सभागृह में शाम छह से सात बजे तक पुराने गीतों की प्रस्तुति कलाकार देंगे। अभिनेता राजेंद्र कुमार और मनोज कुमार की फिल्मों के गीत प्रस्तुत किए जाएंगे।
ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित साहित्यकार अज्ञेय के साहित्यिक कृतित्व और व्यक्तित्व पर हिंदी साहित्य समिति में गोष्ठी होगी। शाम साढ़े पांच बजे रचना का पाठ भी होगा।
शांति निकेतन मॉर्निंग वॉकर ग्रुप द्वारा गायक मुकेश की याद में संगीतमय प्रस्तुति लाभ मंडपम में होगी। कार्यक्रम शाम सात बजे शुरू होगा।