फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर में आज क्या है खास: जानिए आप- मंडियों में होंगे नए सौदे, दीपावली मिलन समारोह भी होंगे

Wed, 11 Nov 2026 08:10 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में दीपावली की रौनक अभी बरकरार है। मंडियों में मुहूर्त के नए सौदे होंगे, तो कई समाजों में दीपावली मिलन समारोह और मंदिरों में अन्नकूट महोत्सव भी आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
इंदौर में आज क्या है खास - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

- इंदौर में कृषि उपज व्यापारी संघ की ओर से सुबह आठ बजे महालक्ष्मी पूजन होगा। इसके बाद साढ़े आठ बजे नीलामी मुहूर्त किया जाएगा। सुबह साढ़े दस बजे व्यापारी मिलन समारोह और भोज होगा।

विज्ञापन

 

- हीरानगर स्थित चित्रगुप्त मंदिर में शाम पांच बजे चित्रगुप्त पूजन होगा। इसके बाद महाआरती होगी और कलम व दवात का पूजन किया जाएगा। मंदिर को फूलों से सजाया गया है।

 

- दास हनुमान बगीची में बुधवार को अन्नकूट महोत्सव मनाया जाएगा। बजरंगबली को 56 प्रकार के भोग लगाए जाएंगे और हजारों भक्तों को भोजन प्रसादी खिलाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

- आचार्य सुनील सागर की धर्मसभा सुबह साढ़े आठ बजे नेमीनगर जैन कॉलोनी में होगी। इसमें समाजजन शामिल होंगे।
 

- बिजासन रोड स्थित अखंड धाम में ओम नमः शिवाय महामंत्र का अखंड जाप सुबह आठ बजे से शुरू होगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें