फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर में आज क्या है खास: छठ पर्व की शुरुआत, लगेगा जन विश्वास शिविर

Fri, 13 Nov 2026 09:45 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में शुक्रवार को धार्मिक, सामाजिक और सरकारी आयोजनों की धूम रहेगी। छठ पर्व की शुरुआत आज से होगी। इसके लिए घाटों और कुंडों को तैयार किया गया है। वहीं, मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर शिविर लगाए जाएंगे। 
विज्ञापन
इंदौर में आज क्या है खास - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

- इंदौर के जिंसी हाट मैदान में सुबह 11 बजे जनविश्वास शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में अधिकारी लोगों की समस्याओं को सुनेंगे और उनका मौके पर ही निराकरण करने का प्रयास करेंगे।

विज्ञापन

 

- रामानुज समुदाय के धर्मस्थल यशवंतगंज में वर मुनि स्वामी की जयंती के अवसर पर पूर्णाहुति दी जाएगी। मंदिर परिसर में वर मुनि की सवारी चांदी के वाहन पर निकाली जाएगी। इसके बाद स्तोत्र पाठ और महाआरती होगी।

 

- चारभुजानाथ पैदल यात्री संघ द्वारा तिलकपथ स्थित पालीवाल धर्मशाला में अन्नकूट महोत्सव मनाया जाएगा। महाआरती के बाद भोजन प्रसादी का वितरण किया जाएगा।

विज्ञापन


 

- मराठी साहित्य को समर्पित तीन दिवसीय मराठी साहित्य सम्मेलन सुबह 11 बजे प्रीतमलाल दुआ सभागृह में आयोजित होगा। इस दौरान दीपावली अंक और मराठी पुस्तकों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी।


-इंदौर नगर निगम कर्मचारियो व कामगारों का दीपावली मिलन समारोह 13 नवंबर को मनाया जाएगा। गोगा नवमी पर निकाले गए छड़ी निशान और मंचों को सजाने वाले संगठनों को पुरस्कार भी दिए जाएंगे। कार्यक्रम शाम चार बजे गांधी हाॅल सभागृह में होगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें