फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: आठ साल बाद नंबर-1 का ताज छिनने पर इंदौर में सियासत तेज, भार्गव का दावा-स्कोरशीट आने दें,हम अब भी टॉप पर

Fri, 13 Nov 2026 09:34 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 में नवी मुंबई को देश का सबसे स्वच्छ शहर घोषित किए जाने के बाद इंदौर की रैंकिंग को लेकर विवाद शुरू हो गया है। महापौर ने दावा किया कि इंदौर को सबसे अधिक अंक मिले हैं और स्कोरशीट जारी होने पर स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
नंबर वन का ताज छिना तो बोले महापौर- हम अब भी टॉप पर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वच्छता सर्वेक्षण में इंदौर की रैंकिंग को लेकर चल रही राजनीतिक बयानबाजी के बीच महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने शहर के शीर्ष स्थान पर बने रहने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि जब तक सर्वेक्षण की स्कोरशीट जारी नहीं होती, तब तक इंदौर की रैंकिंग को लेकर सवाल उठाना उचित नहीं है। स्कोरशीट सामने आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

विज्ञापन


गुरुवार को मीडिया से बातचीत में भार्गव ने कहा कि इंदौर को देशभर के शहरों में सबसे ज्यादा अंक मिले हैं, लेकिन इस बार केंद्र सरकार ने एक शहर को केवल एक ही श्रेणी में पुरस्कार देने की नीति अपनाई। इसी के तहत इंदौर को देपालपुर के साथ 'क्लीन सिटी पेयर' श्रेणी में सम्मानित किया गया है।

महापौर ने उन आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इंदौर ने राष्ट्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण में अपना शीर्ष स्थान खो दिया है। उन्होंने कहा कि आरोप लगाने वालों को पहले यह बताना चाहिए कि सर्वेक्षण में इंदौर की वास्तविक स्थिति क्या है। स्कोरशीट जारी होने दीजिए, सब कुछ साफ हो जाएगा। गौरतलब है कि बुधवार को घोषित स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के 10वें संस्करण में नवी मुंबई को देश का सबसे स्वच्छ शहर चुना गया। सूरत दूसरे और विजयवाड़ा तीसरे स्थान पर रहे। इंदौर लगातार आठ वर्षों तक देश का सबसे स्वच्छ शहर रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: इंदौर: दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट से पहले महापौर सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी, बीडीएस ने चलाया सर्च ऑपरेशन

भागीरथपुरा जलकांड को लेकर एयरपोर्ट पर प्रदर्शन
इधर स्वच्छता पुरस्कार समारोह में शामिल होकर दिल्ली से लौटे महापौर भार्गव को बुधवार को इंदौर एयरपोर्ट पर विरोध का सामना करना पड़ा। भागीरथपुरा में दूषित पेयजल की घटना में जान गंवाने वालों के परिजन और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर न्याय की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर महापौर के सामने अपनी बात रखने की कोशिश की।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने आरोप लगाया कि दूषित पानी की घटना में अपने परिजनों को खोने वाले लोग महापौर से न्याय मांगने पहुंचे थे लेकिन सत्तारूढ़ भाजपा के दबाव में पुलिस ने उन्हें एयरपोर्ट से हटाकर एरोड्रम थाने पहुंचा दिया। चौकसे के अनुसार प्रदर्शनकारियों में 80 वर्षीय महिला और 10 साल का बच्चा भी शामिल थे।
विज्ञापन


हालांकि एरोड्रम थाना प्रभारी मनोज सेंधव ने पुलिस के दुर्व्यवहार और हिरासत में लेने के आरोपों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थान पर अव्यवस्था की स्थिति बनने पर प्रदर्शनकारियों को समझाने के लिए थाने बुलाया गया हो सकता है लेकिन उन्हें हिरासत में नहीं लिया गया। चौकसे ने महापौर पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उनके कार्यकाल में इंदौर ने देश के सबसे स्वच्छ शहर की अपनी प्रतिष्ठा खो दी है। उन्होंने भाजपा पर शहर की छवि बचाने के लिए गलत जानकारी फैलाने का आरोप भी लगाया। स्वच्छता सर्वेक्षण में इंदौर की वास्तविक रैंकिंग को लेकर अब सबकी नजरें आधिकारिक स्कोरशीट पर हैं। वहीं भागीरथपुरा जलकांड को लेकर उठ रहे सवालों ने शहर में राजनीतिक विवाद को और तेज कर दिया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें