फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर में आज क्या है खास: जानिए आप-होगी शास्त्रीय संगीत की सभा, लगेगी स्वदेशी सामग्री की प्रदर्शनी

Thu, 05 Nov 2026 07:57 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में दीपावली के त्योहार की रौनक के बीच कई आयोजन हो रहे हैं। गुरुवार को जहाँ संगीत से जुड़े कार्यक्रम होंगे, वहीं त्योहार को देखते हुए स्वदेशी सामग्री की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
इंदौर में आज क्या है खास - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

  • स्वदेशी सामग्री की प्रदर्शनी: जनजातीय और छात्रावास के विद्यार्थियों द्वारा तैयार सामग्री की प्रदर्शनी गुरुवार दोपहर 1 बजे से इंदौर प्रेस क्लब परिसर में लगेगी। वसुमित्र समिति की ओर से इसका आयोजन किया जा रहा है। प्रदर्शनी में हाथों से बनी विद्युत झालर, धार्मिक प्रतीक चिह्न, वंदनवार और तोरण शाम 4 बजे तक मिल सकेंगे।
 
  • दीपक बनाने की कार्यशाला: घरों में मिलने वाले बटन और मोतियों का उपयोग कर दीपावली के दीपक बनाने के लिए कलाकक्ष स्टूडियो में आर्ट वर्कशॉप आयोजित की गई है। इसका समय शाम 4:30 बजे से है। कार्यशाला में दो घंटे तक दीपक बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
 
  • शास्त्रीय संगीत की सभा: शाम 6 बजे अलाप स्टूडियो में शास्त्रीय संगीत की सभा होगी। आयोजन निःशुल्क है। इस संगीत सभा में गायक अपनी प्रस्तुतियाँ देंगे।
 
  • कला प्रदर्शनी: प्रिंसेस पार्क की आर्ट गैलरी में सुबह 11 बजे कला प्रदर्शनी लगेगी। कलाकृतियों को रात 10 बजे तक देखा जा सकेगा।
 
  • धर्म सभा: आचार्य सुनील सागर की धर्म सभा नेमीनगर जैन कॉलोनी में सुबह 8:30 बजे से होगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें