फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर का मौसम कैसा है? अब बढ़ेगी ठंड, रात का तापमान भी चार डिग्री लुढ़का

Sun, 01 Nov 2026 10:07 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में नवंबर माह से गुलाबी ठंड का असर दिखने लगेगा। मौसम में बदलाव के साथ दिन और रात के तापमान में गिरावट आने लगी है। शनिवार को दिन का तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम दर्ज किया गया। सुबह की धूप में भी अब पहले जैसी चुभन नहीं रही।
विज्ञापन
इंदौर का मौसम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में अब गुलाबी ठंड का एहसास नवंबर माह से नजर आने लगेगा। दिन के साथ रात का तापमान भी लुढ़केगा। शनिवार को दिन में शहरवासियों को पंखे की जरूरत महसूस नहीं हुई। दिन का तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम रहा। सुबह की धूप में अब पहले जैसी चुभन नहीं रही। शुक्रवार रात का तापमान भी शनिवार को सामान्य रहा। बादल छाए रहने के कारण पिछले दो दिनों से रात का तापमान सामान्य से लगातार चार डिग्री ज्यादा दर्ज हो रहा था।

विज्ञापन

 

दिन के मुकाबले लोगों को रात में पंखे-कूलर की जरूरत महसूस होती थी, लेकिन शनिवार को तापमान में अचानक चार डिग्री की गिरावट आई। मौसम विभाग के अनुसार, मौसमी बदलाव तूफान के कारण हुआ था, लेकिन अब उसका असर खत्म हो गया है। अब दिन और रात का तापमान सामान्य से कम दर्ज होने की संभावना है।रविवार सुबह आठ बजे भी मौसम ठंडा रहा। रात का तापमान 16 डिग्री था, जबकि सुबह साढ़े आठ बजे तापमान 23.2 डिग्री दर्ज हुआ।
 

शनिवार को दिन का तापमान 27.3 डिग्री रहा, जो सामान्य से पांच डिग्री कम था। वहीं, रात का तापमान 16 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य रहा। रविवार सुबह भी मौसम ठंडा था, लेकिन धूप खिलने के साथ तापमान धीरे-धीरे बढ़ता गया। हवाओं की गति 15 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज हुई। शनिवार को कहीं भी बारिश नहीं हुई। सुबह दृश्यता चार हजार मीटर तक रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें