फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: मप्र में बदल रहा मौसम, कहीं तेज गर्मी तो कहीं बारिश की चेतावनी

Tue, 20 Feb 2024 06:51 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

चंबल संभाग के जिलों ग्वालियर और दतिया में बारिश या बिजली गिरने की चेतावनी है। इसी तरह भिंड और मुरैना में भी तेज बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
Weather Report - फोटो : Amar Ujala/Sonu Kumar
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। न्यूनतम तापमान ग्वालियर संभाग के जिलों में काफी बढ़े एवं शेष सभी संभागों के जिलों के तापमानों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। वे भोपाल, उज्जैन और जबलपुर संभागों के जिलों में सामान्य से अधिक रहे। ग्वालियर, रीवा ओर सागर संभागों के जिलों में काफी अधिक रहे। शहडोल संभाग के जिलों में विशेष रूप अधिक रहे एवं शेष सभी संभागों के जिलों में सामान्य रहे।
विज्ञापन


प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 34.5°C पृथ्वीपुर ARG (निवाड़ी) में दर्ज किया गया तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.9°C आंवरी KVK (अशोकनगर) में दर्ज किया गया। चंबल संभाग के जिलों ग्वालियर और दतिया में बारिश या बिजली गिरने की चेतावनी है। इसी तरह भिंड और मुरैना में भी तेज बारिश की संभावना है। 

वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। यह मध्य पाकिस्तान और पंजाब के क्षेत्रों में मध्य समुद्र तल से 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर है। यह एक चक्रवातीय परिसंचरण के रूप में मध्य क्षोभमंडल की पछुआ पवनों के बीच विस्तृत ट्रफ के साथ सक्रिय हो रहा है। जबकि प्रेरित चक्रवातीय परिसंचरण पश्चिमोत्तर राजस्थान के ऊपर मध्य समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई तक सक्रिय है। वहीं जेट स्ट्रीम हवाएं उत्तरी भारत के ऊपर ऊपरी क्षोभमंडल में 310 किलोमीटर/घंटा की गति से चल रही हैं, जिनके कारण मध्य प्रदेश के जिलों के तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें