फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: प्रदेश में कहीं लू चल रही तो कहीं बर्फ गिर रही, आगे कैसा रहेगा मौसम

Tue, 02 Apr 2024 10:09 AM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

Weather Forecast: मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले सप्ताह कई जगह बादल छाए रहेंगे। तेज गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी।
 
विज्ञापन
मौसम में परिवर्तन। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में मौसम के कई रंग देखने को मिल रहे हैं। कहीं तेज तेज धूप से लोग परेशान हैं तो कहीं पर ओलावृष्टि हो रही है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले एक से दो सप्ताह प्रदेश में बादलों का आना जाना लगा रहेगा। इससे भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।
विज्ञापन


पिछले 24 घंटो के दौरान प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। शिवपुरी में लू का प्रभाव रहा। अधिकतम तापमानों में सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। अधिकतम तापमान ग्वालियर, रीवा, जबलपुर, सागर संभागों के जिलों में सामान्य से अधिक रहे एवं शेष सभी संभागों के जिलों में सामान्य रहे।

भोपाल, ग्वालियर, रीवा संभागों के जिलों में न्यूनतम तापमान काफी कम हुए और शेष सभी संभागों के जिलों के तापमानों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। नर्मदापुरम, शहडोल संभागों के जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहे एवं शेष सभी संभागों के जिलों में सामान्य रहे। कल सतना, सीधी और सिंगरौली जिलों में गरज-चमक के साथ धूल भरी आंधी दर्ज की गई। सोमवार को प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 41.0°C शिवपुरी में दर्ज किया गया तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.2 °C पिपरसमा KVK (शिवपुरी) / रीवा में दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


यहां पर हुई ओलावृष्टि 
सतना (रामपुर बाघेलान), सीधी (रामपुर नैकिन, सीधी, कुसमी), उमरिया - (करकेली), कटनी (खमतरा, धीमरखेड़ा), छिंदवाड़ा (चौराई), सिवनी (सिवनी, कुरई), दमोह (जबेरा)।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें