फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: प्रदेश में गर्मी के साथ आंधी और बारिश की भी संभावना, दो दिन में बदलेगा मौसम

Thu, 04 Apr 2024 10:46 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन इसी तरह का मौसम रहेगा। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा।
विज्ञापन
धूप में छाते का सहारा। फोटो - जयेश मालवीय। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में तेज गर्मी के साथ आंधी और हल्की बारिश की भी संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन इसी तरह का मौसम रहेगा। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। ग्वालियर संभाग के जिलों में अधिकतम तापमान काफी ऊपर गए एवं शेष सभी संभागों के जिलों के तापमानों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। ग्वालियर, जबलपुर, शहडोल, सागर संभागों के जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से कुछ अधिक रहे एवं शेष सभी संभागों के जिलों में सामान्य रहे। भोपाल संभाग के जिलों में न्यूनतम तापमान विशेष रूप से बढ़े एवं शेष सभी संभागों के जिलों के तापमानों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। नर्मदापुरम, उज्जैन, ग्वालियर, रीवा, सागर संभागों के जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहे। भोपाल, शहडोल संभागों के जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी अधिक रहे एवं शेष सभी संभागों के जिलों में सामान्य रहे। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 41.0 °C दमोह में दर्ज किया गया तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.8 °C रीवा में दर्ज किया गया।
विज्ञापन


यहां गर्मी से परेशानी
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कई जिलों में अधिक गर्मी से लोग परेशान हो सकते हैं। मौसम विभाग के अनुसार भिंड, मंडला, सिवनी, बालाघाट, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, नर्मदापुरम में जनसाधारण को परेशानी का अनुभव करना पड़ सकता है। वहीं प्रदेश के कई जिलों में आंधी और बारिश की भी चेतावनी है। हालांकि मौसम विभाग ने आंधी बारिश के लिए जिलों के नाम साफ नहीं किए हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें