फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather: बादल-बारिश का दौर खत्म, तेज गर्मी से बढ़ेगी परेशानी, मौसम विभाग ने चेताया

Wed, 01 May 2024 10:53 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

मध्यप्रदेश में अब गर्मी अपने पूरे तेवर में है। सभी जिलों में लोग गर्म हवाओं औ सूरज की चुभन से परेशान हैं। 
 
विज्ञापन
मौसम पूर्वानुमान - फोटो : Self
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में बारिश और बादल का दौर खत्म हो गया है। अप्रैल में भी कई जिलों में बूंदाबांदी हो रही थी। बुधवार को प्रदेश के सभी जिलों में लोगों ने तेज गर्मी को महसूस किया। मौसम विभाग के मुताबिक अब प्रदेश में अगले कुछ दिन गर्मी अपना प्रभाव दिखाएगी। मई के पहले दिन लगभग सभी जिलों में गर्म हवाएं चली और लोग सूरज की चुभन से परेशान रहे। 
विज्ञापन


मंगलवार और बुधवार के दिन प्रदेश के सभी संभागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। ग्वालियर संभाग के जिलों में तापमान थोड़ा कम हुआ शेष सभी संभागों के तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। ग्वालियर, शहडोल संभागों के जिलों में न्यूनतम तापमान में भी गिरावट देखी गई। मंगलवार को प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 43.4 °C रीवा में दर्ज किया गया तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.0 °C दतिया में दर्ज किया गया।

प्रमुख शहरों का तापमान
इंदौर - 39.2
भोपाल - 39.7
जबलपुर - 40
ग्वालियर - 38.3

यहां के लिए चेतावनी जारी की
मौसम विभाग के अनुसार अब प्रदेश में बादल और बारिश का दौर खत्म हो गया है और गर्मी तेज पड़ने वाली है। प्रदेश में गुरुवार को कई जिलों में लू चलने की भी संभावना है। सागर, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मंडला, बालाघाट, बुरहानपुर, बैतूल, शहडोल, अनूपपुर, डिंडोरी, उमरिया, खण्डवा, खरगोन में गर्मी के चलते लोगों को परेशानी हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें