फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather: इंदौर में 14 इंच हुई बारिश, तीन दिन से लगातार गिर रहा पानी, मौसम हुआ ठंडा

Tue, 30 Jul 2024 10:15 AM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

Weather Forecast INDORE - जुलाई का कोटा पूरा नहीं होगा, अब अगस्त और सितंबर से उम्मीदें। अगस्त के पहले सप्ताह में तेज बारिश की संभावना। 
 
विज्ञापन
Weather Forecast 30 July 2024: देखिए क्या है आपके यहां मौसम का हाल | Amar Ujala - फोटो : Self
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में लगातार तीन दिन तक चली बारिश ने जनता को राहत दे दी है। शनिवार के बाद रविवार को भी पूरा दिन बारिश हुई और फिर सोमवार को भी दिनभर हल्की बारिश का दौर चलता रहा। इससे बारिश का आंकड़ा कुल 14 इंच के करीब पहुंच गया है। सावन के दूसरे सोमवार को दिनभर बादल छाए और हल्की बारिश होती रही। इंदौर में लगातार दसवें दिन भी धूप नहीं निकली है। हालांकि सोमवार को दिनभर में महज 3.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। 
विज्ञापन


तापमान भी गिरा
इंदौर में लगातार बादल, बारिश और हवा चलने से मौसम में ठंडा हो गया है। शहर में अधिकतम तापमान 25.9 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री कम रहा। रात का तापमान 23.6 डिग्री दर्ज हुआ, जो सामान्य से 1 डिग्री ज्यादा रहा। सुबह अधिक ठंड महसूस हुई। हवा में नमी की वजह से अधिक ठंडक का अहसास हो रहा है।

कोटा नहीं होगा पूरा
हालांकि इंदौर में जुलाई का कोटा पूरा होने के आसार नहीं दिख रहे हैं। मंगलवार को बादल छाए रहेंगे, लेकिन तेज बारिश और झड़ी लगने के आसार नहीं हैं। बंगाल की खाड़ी से आया सिस्टम अब गुजरात तरफ शिफ्ट हो गया है। अब 31 जुलाई के बाद यानी अगस्त की शुरुआत में ही तेज बारिश की उम्मीद है। 
विज्ञापन


अगस्त और सितंबर से उम्मीदें
अब बारिश का कोटा पूरा करने का दारोमदार बचे हुए अगस्त और सितंबर के महीनों पर ही है। इन दो महीनों में ही बारिश की दरकार है, क्योंकि इसी महीने में सोयाबीन को पानी की जरूरत होती है। जुलाई के खत्म होने तक कुल 18 इंच पानी बरस जाता है। बाकी की भरपाई अगस्त और सितंबर के महीने से हो जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें