फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mp Election 2023: 15 साल बाद फिर शहरी सीट से चुनाव लड़ेंगे विजयवर्गीय, बेटे आकाश के टिकट पर संशय

Mon, 25 Sep 2023 09:48 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

विजयवर्गीय की  15 साल बाद ‘शहर वापसी’ हुई है। 1990 में उन्हें भाजपा ने चार नंबर विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया था।  इसके बाद वे लगातर तीन बार अपने गृह क्षेत्र दो नंबर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे। 
विज्ञापन
एक नंबर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा उम्मीदवार बने विजयवर्गीय - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय महासचिव बनने के बाद कैलाश विजयवर्गीय केंद्र की राजनीति में ज्यादा दिलचस्पी लेने लगे है,लेकिन विधानसभा चुनाव में टिकट देकर संगठन ने उन्हें फिर प्रदेश में सक्रिय रहने का मौका दिया है। एक नंबर विधानसभा क्षेत्र से विजयवर्गीय के उम्मीदवार बनाए जाने के बाद शहर के राजनीतिक समीकरण भी दिलचस्प हो गए है।
विज्ञापन


उनके बेटे आकाश विजयवर्गीय तीन नंबर विधानसभा क्षेत्र से विधायक है और इस बार भी टिकट के प्रबल दावेदार है, लेकिन पिता का टिकट तय होने के बाद उनकी दावेदारी पर संशय है,क्योकि संगठन परिवारवाद को बढ़ावा देने से बच सकता है। पिछली बार विजयवर्गीय ने चुनाव नहीं लड़ा था, इस कारण बेटे के  आकाश के टिकट की राह आसान हुई थी। 

 विजयवर्गीय की 15 साल बाद ‘शहर वापसी’ हुई है। 1990 में उन्हें भाजपा ने चार नंबर विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया था।  इसके बाद वे लगातर तीन बार अपने गृह क्षेत्र दो नंबर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे। वर्ष 2008 के चुनाव में संगठन ने उन्हें महू विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया था। वर्ष 2014 में वे महू से विधायक रहे, लेकिन पिछला विधानसभा चुनाव उन्होंने लड़ने से इनकार कर दिया था और केंद्र की राजनीति में सक्रिय हो गए थे। 
विज्ञापन


चुनाव नहीं लड़ने की इच्छा जताई थी
विजयवर्गीय विधानसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर अक्सर यहीं कहते है कि वे चुनाव नहीं लड़ना चाहते और अपनी इच्छा संगठन को बता चुके है, लेकिन संगठन ने किसी क्षेत्र की जिम्मेदारी दी तो वे पीछे भी नहीं हटेंगे और संगठन ने उन्हें एक नंबर विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बना दिया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें