इंदौर के क्षेत्र क्रमांक तीन के विधायक गोलू शुक्ला ने निगम के अधिकारी का विवाद चर्चा का विषय बना हुआ है। महापौर ने अधिकारी पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
इंदौर के भाजपा विधायक गोलू शुक्ला और नगर निगम के एक अधिकारी के बीच कहासुनी का मामला सामने आया है। मामला महापौर पुष्यमित्र भार्गव तक पहुंचा है। महापौर ने कहा है कि अधिकारी पर कार्रवाई के निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
क्या है मामला
सूत्रों के अनुसार इंदौर तीन के भाजपा विधायक गोलू शुक्ला ने किसी काम की जानकारी के लिए जेडओ नदीम खान को फोन किया। बताया जा रहा है कि नदीम खान ने उन्हें जानकारी देने से मना कर दिया और यह भी कहा कि आप मुझसे जानकारी लेने की पात्र नहीं है। इससे विधायक नाराज हो गए और महापौर के पास नदीम खान की शिकायत लेकर पहुंचे।
मीडियो ने जब विधायक गोलू शुक्ला से इस संबंध में बात की तो उन्होंने कहा कि हमने किसी की शिकायत नहीं की है। हम खुद ही सक्षम हैं सबको ठीक करने के लिए। हम तो क्षेत्र में विकास कार्यों के संबंध में महापौर से मिलने पहुंचे थे। हालांकि महापौर पुष्यमित्र भार्गव बोले कि अभद्रता की बात पता चली है। जांच के बाद कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।