फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vice President Mimicry Case: पूर्व लोकसभा स्पीकर बोलीं सम्मान व्यक्ति का नहीं पद का है, सांसदों ने गलत किया

Fri, 22 Dec 2023 03:24 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

उपराष्ट्रपति मिमिक्री मामले में सुमित्रा महाजन ने कहा संसद चर्चा के लिए होती है हंगामे के लिए नहीं होती। नेता जो करते हैं वही कार्यकर्ता करते हैं। 
 
विज्ञापन
पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सम्मान व्यक्ति का नहीं पद का होता है। संसद चर्चा की जगह है हंगामे की नहीं। यह बात पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने संसद भवन में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री मामले में कही। उन्होंने कहा कि संसद में जो भी हुआ वह ठीक नहीं है। संसद के परिसर में उपराष्ट्रपति का मजाक उड़ाना अच्छी बात नहीं है, जिन्होंने भी यह किया गलत किया। यह सम्मान व्यक्ति का नहीं पद का होता है। उन्होंने आगे कहा कि नेताओं को बहुत सावधानी से काम करना चाहिए क्योंकि उनकी बातों को कार्यकर्ता फॉलो करते हैं। 
विज्ञापन


संसद की सुरक्षा में सेंधमारी को लेकर महाजन ने कहा कि संसद की सुरक्षा स्पीकर के अंतर्गत आती है और उन्होंने कार्रवाई भी की है। इसके साथ ही महाजन ने कहा कि विपक्ष बेवजह की मांग करके संसद की कार्यवाही को भी ठप्प करते हैं जो कि बिल्कुल भी ठीक नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि संसद चर्चा करने के लिए है। हंगामा संसद में नहीं होना चाहिए।

लोकसभा में क्या हुआ
कुछ दिन पहले लोकसभा की सुरक्षा में चूक हुई और कुछ युवक और एक युवती संसद में घुस गए। इस मुद्दे पर संसद के दोनों सदनों में हंगामा हुआ। हंगामे के चलते 78 सांसदों को निलंबित कर दिया गया। सस्पेंड होने वाले सांसदों में लोकसभा के 33 और राज्यसभा के 45 एमपी थे। निलंबित सांसद संसद परिसर में प्रदर्शन कर रहे थे। परिसर में ही तृणमूल कांग्रेस के नेता और सांसद कल्याण बनर्जी ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की नकल की। इस दौरान कई नेताओं ने उनका वीडियो बनाया और वायरल किया। इसके बाद वीडियो बनाने के लिए जमकर विरोध हुआ। इसी मामले में पूर्व लोकसभा स्पीकर ने बयान दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें