फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: एमडी ड्रग्स सप्लाई करने वाले राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच ने पकड़ा अंतरराज्यीय नेटवर्क

Tue, 17 Nov 2026 05:45 PM IST
इंदौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर क्राइम ब्रांच ने एमडी ड्रग्स तस्करी मामले में राजस्थान के झालरापाटन से उमर अली और शोएब उर्फ भूरा को गिरफ्तार किया है। दोनों के नाम पहले गिरफ्तार आरोपी तोफीक खान से पूछताछ में सामने आए थे। पुलिस राजस्थान से इंदौर तक फैले सप्लाई नेटवर्क और खरीदारों की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में एमडी ड्रग्स तस्करी के मामले की जांच करते हुए क्राइम ब्रांच ने राजस्थान के झालरापाटन से दो कथित सप्लायरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान उमर अली और शोएब उर्फ भूरा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों इंदौर में एमडी ड्रग्स की सप्लाई करने वाले नेटवर्क से जुड़े थे। मामले में पहले गिरफ्तार आरोपी तोफीक खान से पूछताछ के दौरान इनके नाम सामने आए थे।

विज्ञापन


तोफीक से पूछताछ में मिले सुराग
क्राइम ब्रांच ने 13 नवंबर को पोलो ग्राउंड स्थित रेलवे माल गोदाम के पास घेराबंदी कर तोफीक खान को गिरफ्तार किया था। तलाशी में उसके पास से 13.08 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई थी, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1.30 लाख रुपये बताई गई। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था।

पूछताछ में तोफीक ने मादक पदार्थ की खरीद और सप्लाई से जुड़े लोगों के बारे में जानकारी दी। जांच के दौरान राजस्थान के झालरापाटन तक नेटवर्क के तार पहुंचे। इसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिरों की मदद से उमर अली और शोएब उर्फ भूरा की तलाश की और राजस्थान पहुंचकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- कांग्रेस के मार्च से पहले भोपाल में बिना अनुमति धरना प्रदर्शन पर रोक, तेज हुआ सियासी घमासान

मजदूरी और डेंटिंग-पेंटिंग का करते हैं काम
पुलिस के मुताबिक, उमर अली चौथी कक्षा तक पढ़ा है और मजदूरी करता है। वहीं, शोएब उर्फ भूरा दसवीं तक शिक्षित है और कार डेंटिंग-पेंटिंग का काम करता है। दोनों के खिलाफ झालरापाटन थाने में मारपीट का एक मामला पहले से दर्ज है। उनके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की जा चुकी है।

दोनों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने प्रकरण में एनडीपीएस एक्ट की एक और धारा जोड़ी है। अब आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि राजस्थान से इंदौर तक एमडी ड्रग्स की सप्लाई कैसे होती थी और शहर में इनके संपर्क में कौन-कौन से खरीदार तथा तस्कर शामिल हैं।
विज्ञापन


202 मामलों में 202 आरोपी गिरफ्तार
क्राइम ब्रांच के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2026 में अब तक एनडीपीएस एक्ट के तहत 91 मामलों में 202 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इन कार्रवाइयों में करीब 4 करोड़ 51 लाख 82 हजार रुपये कीमत के मादक पदार्थ और वाहन जब्त किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि नशा तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क की जांच जारी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें