इंदौर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नागरिकों की मदद से ट्रैफिक पुलिस ने 16 नवंबर को ऐप और व्हाट्सऐप के जरिए कुल 181 शिकायतें प्राप्त कर 111 मामलों में चालानी कार्रवाई की है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
इंदौर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इस मुहिम में अब आम नागरिक भी बढ़-चढ़कर भागीदारी कर रहे हैं। लोग इंदौर ट्रैफिक साथी एप और व्हाट्सऐप ट्रैफिक हेल्पलाइन के जरिए नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों की शिकायत सीधे पुलिस तक पहुंचा रहे हैं। यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए नागरिकों की यह सक्रियता बेहद महत्वपूर्ण साबित हो रही है।
विज्ञापन
शिकायत के आधार पर पुलिस की कार्रवाई
16 नवंबर को इन दोनों माध्यमों से कुल 181 शिकायतें और सूचनाएं प्राप्त हुईं। इन शिकायतों के आधार पर पुलिस ने त्वरित एक्शन लेते हुए कुल 111 मामलों में चालानी कार्रवाई की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नागरिकों के सहयोग से शहर की यातायात व्यवस्था को अधिक सुचारू और सुरक्षित बनाने में काफी मदद मिल रही है।
ट्रैफिक साथी एप पर मिले सबसे ज्यादा मामले
इंदौर ट्रैफिक साथी एप पर 16 नवंबर को कुल 150 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें बिना हेलमेट वाहन चलाने के 43 मामले सबसे ज्यादा रहे। इसके अलावा रॉन्ग पार्किंग के 40, फैंसी नंबर प्लेट के 24, स्टंट और ट्रिपल राइडिंग के 17, वन-वे उल्लंघन के 14, मोबाइल फोन के इस्तेमाल के 7 और यातायात बाधित करने के 4 मामले सामने आए। इन सभी शिकायतों के आधार पर ट्रैफिक पुलिस ने 97 वाहन चालकों के खिलाफ चालान काटे। एप पर अब तक रजिस्टर्ड यूजर्स की संख्या 1,042 हो चुकी है।
विज्ञापन
व्हाट्सऐप हेल्पलाइन नंबर पर भी मिलीं शिकायतें
ट्रैफिक पुलिस की व्हाट्सऐप हेल्पलाइन नंबर 7049107620 पर 16 नवंबर को कुल 31 शिकायतें और सूचनाएं प्राप्त हुईं। इनमें से 30 शिकायतों का तुरंत निराकरण कर दिया गया है, जबकि एक शिकायत पर अभी कार्रवाई जारी है। इन शिकायतों के आधार पर पुलिस ने 14 मामलों में चालानी कार्रवाई की है। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे इसी तरह नियमों का पालन करें और यातायात नियमों को तोड़ने वालों की जानकारी साझा करते रहें।