फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: बीमा पॉलिसी और रकम दोगुनी करने का झांसा देकर 10 साल में ठगे 1.25 करोड़, गाजियाबाद से दो गिरफ्तार

Tue, 10 Nov 2026 06:19 PM IST
इंदौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में एक व्यक्ति से 1.25 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने 2014 से 2024 के बीच बीमा पॉलिसी और निवेश की रकम दोगुनी करने का लालच देकर ये रकम ऐंठी। पलासिया पुलिस ने दो आरोपियों को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पलासिया थाना, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के पलासिया थाना क्षेत्र में बीमा पॉलिसी और रकम दोगुनी करने का झांसा देकर एक करोड़ 25 लाख रुपए से अधिक की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उन्हें गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान विश्वेश्वर और चंदन के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने वर्ष 2014 से लेकर 2024 तक अलग-अलग समय पर फरियादी को अपने जाल में फंसाया। कभी बीमा कंपनी में पुलिस के नाम पर निवेश कराने तो कभी रकम को डबल करने का लालच देकर उससे लाखों रुपए ऐंठे। शुरुआत में आरोपियों ने आकर्षक लाभ और बेहतर रिटर्न का भरोसा दिलाया। इसी झांसे में आकर फरियादी लगातार उन्हें रकम देता रहा। तकरीबन दस वर्षों तक यह सिलसिला चलता रहा और इस दौरान आरोपियों ने एक करोड़ 25 लाख रुपए से अधिक की रकम हड़प ली। जब फरियादी को अपने साथ हुई धोखाधड़ी का अहसास हुआ तो उसने पलासिया थाने पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। 

ये भी पढ़ें: राजस्थान: यूजीसी के नए नियमों पर संजय दीक्षित ने सरकार को घेरा, बोले- भेदभाव रोकने के नाम पर न हो अन्याय
विज्ञापन


शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपियों की तलाश करते हुए उनकी लोकेशन गाजियाबाद में ट्रेस की। इसके बाद पुलिस टीम ने दबिश देकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। साथ ही यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों ने इस तरह की धोखाधड़ी की वारदात अन्य लोगों के साथ भी की है या नहीं। साथ ही ठगी की रकम कहां निवेश की गई और इस पूरे नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं, इसकी भी जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा 14 नवंबर तक आरोपियों का रिमांड भी लिया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें