फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर के जैन मंदिर में चोरी का खुलासा: सोना-चांदी समझकर चुराईं अष्टधातु की प्रतिमाएं, जमीन में गाड़कर छिपाया

Wed, 07 Oct 2026 04:56 PM IST
इंदौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर के मांगलिया स्थित जैन मंदिर से चोरी हुई भगवान महावीर, आदिनाथ और अरहनाथ की तीन अष्टधातु प्रतिमाएं पुलिस ने बरामद कर लीं। मामले में दो आरोपी गिरफ्तार हुए हैं। आरोपियों ने प्रतिमाओं को जमीन में गाड़कर छिपाया था। अन्य आरोपी फरार हैं।

विज्ञापन
अष्टधातु निर्मित तीन प्रतिमाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्षिप्रा थाना क्षेत्र के मांगलिया स्थित ऋषि तीर्थ स्थल जैन मंदिर से चोरी हुई भगवान महावीर, आदिनाथ और अरहनाथ की अष्टधातु निर्मित तीन प्रतिमाओं को पुलिस ने बरामद कर लिया है। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि उनके अन्य साथियों की तलाश जारी है।

पुलिस के मुताबिक, घटना 16 सितंबर 2026 को सामने आई थी। मंदिर से प्रतिमाएं चोरी होने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया। फुटेज में दिखाई देने वाले संदिग्धों के हुलिए, बॉडी लैंग्वेज और घटनास्थल पर रिकॉर्ड हुई आवाज का बारीकी से तकनीकी विश्लेषण किया गया। इसके साथ ही स्थानीय संदिग्धों और पूर्व आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों से भी पूछताछ की गई।

विज्ञापन


पढ़ें: बांधवगढ़ से निकला कॉलर वाला हाथी 5वें दिन भी जंगलों में कर रहा मूवमेंट, 100 किमी से ज्यादा का सफर

तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम को धार जिले के टांडा क्षेत्र में भेजा गया। यहां से पुलिस ने 18 साल छह महीने के मोहन उर्फ आशिक पिता हीरू, निवासी परेठा, थाना टांडा, जिला धार को पकड़ा। इसके बाद उसके साथी अर्जुन को भी गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में आरोपियों ने मंदिर से प्रतिमाएं चोरी करने की बात स्वीकार की। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने अपने अन्य साथियों करण, सूनकेस और संतोष के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों को शक था कि मंदिर की प्रतिमाएं सोने या चांदी की बनी हुई हैं।

चोरी के बाद तीनों प्रतिमाओं को अर्जुन के घर के पास जमीन में गाड़कर छिपा दिया गया था। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जमीन की खुदाई की और भगवान महावीर, आदिनाथ और अरहनाथ की तीनों प्रतिमाएं बरामद कर लीं। पुलिस ने प्रतिमाओं को विधिवत जब्त कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, मामले में शामिल अन्य आरोपी घटना के बाद फरार हो गए हैं और उनके मोबाइल फोन भी बंद हैं। पुलिस उनकी तलाश में संभावित ठिकानों और घरों पर दबिश दे रही है। अधिकारियों का कहना है कि अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें