यहां पर दो घंटे से जाम लगा हुआ है।
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
इंदौर के राऊ, चोइथराम इलाके में दो घंटे से ट्रैफिक जाम Traffic Jam लगा हुआ है। बड़े ट्रक, बसों के साथ ही दो पहिया वाहन और कार चालक भी बहुत देर से वहां पर फंसे हुए हैं। ट्रैफिक जाम से जूझ रहे इंदौर में जाम लगना सामान्य बात होता जा रहा है और दिन में भी शहर के कई क्षेत्रों में लगातार जाम लग रहे हैं। सोमवार सुबह 11 बजे के बाद से यहां पर जाम की स्थिति बनी जो दोपहर तक जारी है।
पुलिस भी मौजूद नहीं
कई घंटे ले लगे जाम के बाद भी यहां पर ट्रैफिक पुलिस मौजूद नहीं है। लोग कड़ी धूप में घंटों से जाम में फंसे हैं और प्रशासन को इसकी खबर तक नहीं है। लोग सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर यहां के हालात बता रहे हैं।
कई कारणों से लग रहा जाम
यहां पर जाम के कई कारण हैं। बड़े वाहन यहां पर अधिक गुजरते हैं और इंदौर के बाहर आने जाने वाले वाहनों का भी यहां पर लोड रहता है। इसके साथ स्कूलों की छुट्टी का समय भी दोपहर में रहता है और अचानक से बसों का लोड आने की वजह से यहां पर अक्सर जाम लग जाता है।
स्वच्छता का बाद ट्रैफिक ही अगला टारगेट
इंदौर को स्वच्छता में नंबर वन का लगातार तमगा दिलाने के बाद ट्रैफिक में नंबर वन बनाने की मुहिम चलाई जा रही है। कई समाजसेवी संस्थाएं, जनप्रतिनिधि और पुलिस प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है कि ट्रैफिक बेहतर हो लेकिन इसमें सफलता नहीं मिल पा रही है। ट्रैफिक जाम की वजह से लोगों का समय खराब हो रहा है, ईंधन का नुकसान हो रहा है और बाहर से आने वाले लोग भी इस वजह से इंदौर से दूर हो रहे हैं। ट्रैफिक में सुधार के लिए ही आईबस और मेट्रो जैसे प्रोजेक्ट लाए गए हैं, ताकि जाम से निजाद मिल सके।