फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: अंतर्राष्ट्रीय मंदिर सम्मेलन में खजराना गणेश सहित तीन मंदिरों को मिला न्योता

Sun, 18 Jun 2023 05:52 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

अंतर्राष्ट्रीय मंदिर सम्मेलन और एक्सपो 2023 का आयोजन 22 से 24 जुलाई तक वाराणसी में किया जा रहा है । इसमें देश के सभी प्रमुख मंदिरों को बुलाया गया है।पूरे देश में प्रमुख मंदिरों के साथ ही साथ विदेशों में मौजूद बड़े मंदिर के पुजारी भी भाग लेंगे। 
विज्ञापन
खजराना गणेश मंदिर - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगले माह जुलाई में आयोजित किए जा रहे अंतरराष्ट्रीय मंदिर सम्मेलन में भाग लेने के लिए इंदौर के प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर सहित तीन मंदिरों को न्योता मिला है । यह पहला मौका है जब इस तरह के सम्मेलन में इंदौर से तीन मंदिर शामिल होंगे।

अंतर्राष्ट्रीय मंदिर सम्मेलन और एक्सपो 2023 का आयोजन 22 से 24 जुलाई तक वाराणसी में किया जा रहा है । इस आयोजन में देश के सभी प्रमुख मंदिरों को बुलाया गया है । पूरे देश में ख्याति प्राप्त प्रमुख मंदिरों के साथ ही साथ विदेशों में मौजूद बड़े और प्रमुख मंदिर के प्रबंधन और पुजारी भी इस आयोजन में भाग लेंगे । इस आयोजन में शामिल होने के लिए खजराना मंदिर को आमंत्रित किया है।

विज्ञापन


सम्मेलन में खजराना गणेश मंदिर की ओर से मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित अशोक भट्ट प्रबंधक घनश्याम शुक्ला भाग लेंगे । खजराना गणेश मंदिर में जनसहयोग से जिस तरह से सेवा कार्य किए है और यहां सफाई का विशेष ध्यान रखा जा रहा है,उसकी चर्चा भी सम्मेलन में होगी।खजराना गणेश मंदिर में कई सेवा प्रकल्प का संचालन किया जा रहा है । इस मंदिर की मान्यता इतनी ज्यादा है कि बड़े-बड़े क्रिकेट खिलाड़ी से लेकर सिनेस्टार तक इस मंदिर पर आकर खजराना गणेश के समक्ष अपनी मन्नत रखते हैं ।

दो और मंदिरों को भी शामिल किया

इंदौर के दो और मंदिर रणजीत हनुमान मंदिर और अन्नपूर्णा माता मंदिर को भी सम्मेलन मेें शामिल होंगे। रणजीत हनुमान मंदिर के मुख्य पुजारी दीपेश गुरु को आधिकारिक तौर पर निमंत्रण भिजवाया गया है । इसके साथ ही अन्नपूर्णा मंदिर द्वारा भी अपने मुख्य पुजारी को इस सम्मेलन में भेजा जा रहा है ।

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें