फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khajrana Ganesh Mandir: खजराना गणेश मंदिर की दानपेटी से निकले विदेशी नोट, 1.81 करोड़ की गिनती पूरी

Sun, 18 Jun 2023 01:48 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, इंदौर

सार

दान की पेटियों से निकले सोने चांदी के जेवर और प्रार्थना के पत्र 10 दिन से जारी है गिनती
विज्ञापन
इंदौर - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के खजराना मंदिर में पिछले दस दिनों से दान पेटियों से निकली राशि की गिनती का काम जारी है। अब तक एक करोड़ 81 लाख रुपए की राशि बैंक में जमा की जा चुकी है। मंदिर में आगामी एक-दो दिन राशि गिनने का काम जारी रहेगा।

 

इंदौर के खजराना गणेश मंदिर से लाखों लोगों की आस्था जुड़ी है। रोजाना हजारों भक्त भगवान के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लेने आते हैं। खजराना गणेश मंदिर की लोकप्रियता इतनी अधिक है देश के कोने कोने से ही नहीं बल्कि दुनिया के कोने कोने से लोग यहां दर्शन के लिए आते हैं।

 

खजराना गणेश मंदिर के मुख्य पुजारी पं. अशोक भट्ट ने बताया कि पिछले दस दिनों से मंदिर की दान पेटियों से निकली राशि की गणना की जा रही है। मंदिर में रखी सभी 40 दान पेटियां खोली जा चुकी हैं। नगर निगम के कई अधिकारी और कर्मचारी इस काम में लगे हैं। नगद के अलावा इसके विदेशी करेंसी के साथ ही सोने चांदी के जेवरात भी दान पेटियों में निकल चुके हैं।

 

भक्तों की प्रार्थनाओं से भरे पत्र भी मिले

खास बात यह है कि दान पेटियों में अब तक कई लेटर भी निकले हैं, जिसमें भक्तों ने अपने मनोकामना लिखी है। इन लेटर को भगवान को चरणों में अर्पित किया जाता है। किसी ने परीक्षा में अच्छे अंक की मन्नत मांगी है तो किसी ने परिवार में सुख शांति और व्यापार में लाभ मिलने की प्रार्थना की है।

 

एक-दो दिन जारी रहेगी गिनती

पं. भट्ट के मुताबिक दान पेटियों से अब तक 1 करोड़ 81 लाख रुपए बैंक में जमा किए जा चुके हैं। मंदिर की दान पेटियों से निकली चिल्लर की गिनती का काम मंदिर में किया जा रहा है, जो अगले एक-दो दिन तक जारी रहेगा। नगर निगम के 20 अधिकारी व कर्मचारियों के साथ ही मंदिर प्रबंधन समिति के 15 लोग दान पेटियों से निकली राशि गिनने के काम में लगे हैं।

 

मंदिर के दान से होते हैं कई सेवा कार्य

खजराना गणेश मंदिर में करोड़ों रुपए का दान आता है। इससे कई तरह के सेवा कार्य होते हैं। एमवाय अस्पताल में मरीजों को खाना दिया जाता है। स्वास्थ्य कैंप लगाए जाते हैं, निशुल्क दवाएं दी जाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें