फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी, भारत जोड़ो यात्रा के दौरान धमाकों से इंदौर को दहलाने की साजिश

Fri, 18 Nov 2022 01:47 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में पुलिस को एक धमकी भरा पत्र मिला है। इसमें मध्यप्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान बम के धमाके करने की धमकी दी गई है। साथ ही कांग्रेस नेता कमलनाथ को भी गोली मारने की बात कही गई है।   
विज्ञापन
1 of 3
कांग्रेस नेता राहुल गांधी - फोटो : ट्विटर/कांग्रेस
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 23 नवंबर को मध्यप्रदेश में शुरू होगी। इससे पहले ही यात्रा के दौरान बम के धमाके करने की धमकी मिली है। इस धमकी भरे पत्र को जिस लिफाफे में भेजा गया है, उस पर भेजने वाले के तौर पर भाजपा विधायक चेतन कश्यप का नाम लिखा है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। इस पत्र में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ को भी गोली मारने की धमकी दी गई है। कमलनाथ का इस पर कहना है कि यात्रा को सुरक्षा देना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है। इस मामले में मैं मुख्यमंत्री से मिल चुका हूं। बीजेपी बौखलाई है और वह हर हथकंडे अपना रही है। सुरक्षा का मामला पुलिस को देखना है। पूरी सुरक्षा पुलिस-प्रशासन के हाथ में है। 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 20 नवंबर को मध्यप्रदेश में शुरू होने वाली थी। उनके गुजरात दौरे की वजह से यह कार्यक्रम दो दिन टल गया और अब मध्यप्रदेश में उनकी यात्रा 23 नवंबर को शुरू होगी। इसकी सुरक्षा को लेकर कांग्रेस नेताओं ने पहले भी आशंका जताई थी। अब एक पत्र सामने आया है। उसमें लिखा है कि यदि राहुल गांधी मध्यप्रदेश में आते हैं तो उनकी यात्रा में कई जगह धमाके होंगे। इसके साथ ही सिख दंगों के लिए जिम्मेदार रहे कमलनाथ को भी गोली मार दी जाएगी। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। इंदौर के डीएसपी राजेश सिंह ने कहा कि गुरुवार शाम को जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में एक पत्र मिला था। एक व्यापारिक प्रतिष्ठान पर यह धमकी भरा पत्र आया था। इसे लेकर उन्होंने जूनी इंदौर थाने में रिपोर्ट की है। इसे पुलिस गंभीरता से ले रही है। मुकदमा कायम हुआ है। हमारी टीमें काम शुरू कर चुकी है। यह पत्र पोस्ट ऑफिस से आया था। जहां से आया था, वहां जाकर जांच की जा रही है। 


 
विज्ञापन

2 of 3
जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में एक व्यवसायिक प्रतिष्ठान पर डाक से आई चिट्ठी। - फोटो : सोशल मीडिया
यह लिखा है पत्र में 
1984 में पूरे देश में भयंकर दंगे हुए। सिखों का कत्ले आम किया गया। किसी पार्टी ने इस जुल्म के खिलाफ आवाज नहीं उठाई। इंदिरा गांधी की **** कमलनाथ ने #####****। नवंबर के आखिर में इंदौर में जगह-जगह भयानक बम विस्फोट होंगे। बम विस्फोटों से पूरा इंदौर दहल उठेगा। बहुत जल्द ही राहुल गांधी की यात्रा के समय कमलनाथ को भी गोली मार दी जाएगी। राहुल गांधी को भी राजीव गांधी के पास भिजवाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
जिस लिफाफे में यह चिट्ठी आई है, उस पर विधायक का नाम लिखा है। - फोटो : सोशल मीडिया
पत्र पर लिखा है विधायक का नाम  
इस पत्र पर रतलाम के भाजपा विधायक चेतन कश्यप का नाम भेजने वाले के तौर पर लिखा गया है। निवास-स्टेशन रोड रतलाम लिखा गया है। यह पत्र डाक से भेजा गया है, जिस पर डाक विभाग का स्टाम्प भी लगा हुआ है। 

यादव ने की कार्रवाई की मांग
राहुल गांधी को मिले धमकी भरे पत्र पर अरुण यादव ने ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी डरने वाली नहीं है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा देश की एकता, सद्भावना और भाईचारे को जोड़ने का काम कर रही है। देश को तोड़ने वाली ताकतें धमकी भरे पत्र से माहौल करने की कोशिशें कर रही है, मगर कांग्रेस डरने वाली नहीं है। पुलिस-प्रशासन धमकी भरे पत्र वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही करें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें