फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: पुराने विवाद को लेकर कर्मचारी ने रेस्टोरेंट में लगाई आग, सीसीटीवी से खुला राज, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 04 Aug 2026 11:25 PM IST
इंदौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

विजयनगर क्षेत्र में रेस्टोरेंट में आग लगाने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने पुराने विवाद के चलते वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।
 
विज्ञापन
पुलिस थाना, विजयनगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विजयनगर थाना क्षेत्र में कुछ दिन पहले एक रेस्टोरेंट में हुई आगजनी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर रेस्टोरेंट के ही एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि उसने पुराने विवाद के चलते आगजनी की वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शुरुआत में इस घटना को सामान्य आग लगने का मामला माना गया था लेकिन जब आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तो पता चला कि रेस्टोरेंट में काम करने वाले वरुण ने ही आग लगाई थी। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि कुछ दिन पहले उसका रेस्टोरेंट संचालक नीरज साहू से विवाद हुआ था। इसी रंजिश में उसने रेस्टोरेंट में आग लगा दी। हालांकि विवाद किस बात को लेकर हुआ था, इस संबंध में आरोपी ने कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: भोजशाला विवाद: लोगों का विरोध- जहां चार पीढ़ियों से कर रहे खेती, वहां नहीं होने देंगे नमाज, SC में सुनवाई कल

पुलिस के अनुसार घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर उसकी पहचान कर उसे गिरफ्तार किया गया। बताया जा रहा है कि वरुण लंबे समय से नीरज साहू के रेस्टोरेंट में काम कर रहा था और आपसी विवाद के बाद उसने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन


फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। शुरुआती जांच में वारदात को अकेले अंजाम देने की बात सामने आई है लेकिन पुलिस को आशंका है कि इस घटना में किसी अन्य व्यक्ति की भी भूमिका हो सकती है। इस पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच जारी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें