फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: कम पेट्रोल भरने पर आपत्ति ली तो पेट्रोल पंप कर्मियों ने डाक्टर को पीटा

Sat, 18 Feb 2023 02:30 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर मेें पेट्रोल कम भरने की बात पर पेट्रोल पंपकर्मचारी इतना गुस्सा हो गए कि ग्राहक को ही डंडों से पीट डाला। पिटाई का शिकार हुए डाक्टर की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन
पंप पर कार के शीशे फोड़ते कर्मचारी। - फोटो : SOCIAL MEDIA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में एक पेट्रोलपंप के कर्मचारी उस समय गुंडागर्दी पर उतर आए, जब पंप पर पेट्रोल भरवाने आए एक डाक्टर ने कम पेट्रोल डालने पर आपत्ति ली तो नाराज कर्मचारियों ने डंडे से डाक्टर क पिटाई कर दी। सिर पर डंडे के वार से डाक्टर को गंभीर चोट आई।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार गुमाश्ता नगर निवासी अविनाश विश्वानी एक निजी अस्पताल में डाक्टर है। वे अपने परिवार के साथ होटल में खाना खाने गए थे। वहां से लौटते समय उन्होंने देवास नाका पर पेट्रोल भरवाने के लिए कार रोकी। कम पेट्रोल भरने की बात पर अविनाश की कहासूनी पेट्रोल भर रहे कर्मचारी से हो गई। कर्मचारी नशे में धुत था और वह डाक्टर को गालियां देने लगा।

इस बीच कार में बैठी डाक्टर के परिवार की महिला नमिता कर्मचारी को समझाने लगी, लेकिन नशे में कर्मचारी गालियां बकता रहा और डंडा लेकर डाक्टर को पिटने लगा। इसके बाद पंप का एक अन्य कर्मचारी भी डाक्टर से विवाद करने लगा और कार के कांच फोड़ दिए। डाक्टर ने विरोध किया तो दोनो कर्मचारी डंडों से उन्हें पिटने लगे।

अंसतुलित होकर डाक्टर जमीन पर गिरे और डंडे का एक वार उनके सिर पर लगा और खून बहने लगा। नमिता ने जैसे-तैसे डाक्टर को कर्मचारियों से बचाया। इसके बाद फरियादी शिकायत करने लसुड़िया थाने पहुंचे। पुलिस ने अज्ञात कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।  पेट्रोल पंप एक आईएएस अफसर के रिश्तेदार का बताया जा रहा है और वहां पहले भी विवाद होते रहते है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें