फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: किन्नर को शराब पिलाई, संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया, लहूलुहान हालत में छोड़ा

Mon, 25 Dec 2023 08:09 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

विजय नगर स्थित मेघदूत गार्डन में किन्नर kinnar ने एक बदमाश से दोस्ती कर ली, बदमाश ने उसे शराब पिलाई और बाद में उस पर हमला कर दिया।
 
विज्ञापन
किन्नर को हमला कर घायल कर दिया। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई से इंदौर आई एक किन्नर kinnar पर बदमाश ने हमला कर दिया। बदमाश ने पहले उससे दोस्ती की फिर शराब पिलाई। इसके बाद संबंध बनाने के लिए दबाव डाला। जब किन्नर ने मना कर दिया तो उस पर शराब की टूटी बोतल से हमला कर दिया।
विज्ञापन


मुंबई से एक किन्नर जोया अपने साथी रिमो के साथ इंदौर आई। ये दोनों विजय नगर की एक होटल में ठहरे। मेघूदत गार्डन के पास खजराना में रहने वाले एक बदमाश से इनकी बातचीत हुई और ये दोनों उस बदमाश को अपने साथ होटल में ले आए। बदमाश ने जोया से बातचीत करते समय उसे शराब पिलाई और इसके बाद संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया। जब जोया के मना कर दिया तो बदमाश ने शराब की बोतल फोड़कर जोया के हाथ और चेहरे पर हमला कर दिया। घायल जोया मदद के लिए बाहर आई। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। सूचना मिलने के बाद शनिवार देर रात विजयनगर पुलिस होटल पहुंची। यहां से जोया को अरबिंदो अस्पताल में उपचार के लिए ले गए। पुलिस ने उपचार के बाद जोया और रिमो को मुंबई भेज दिया। इंदौर पुलिस ने दोनों को विश्वास दिलाया है कि वह जल्द ही बदमाश को पकड़ लेगी। 

किन्नर ने थाने में दिया आवेदन
किन्नर जोया ने हमले का बाद मुंबई में अपने गुरु से बात की। इसके बाद उसने इंदौर के विजय नगर थाने में लिखित आवेदन दिया। आवेदन देने के बाद पुलिस ने दोनों को समझाइश दी और दोनों मुंबई के लिए रवाना हो गए। 
विज्ञापन


वायरल हुआ वीडियो
घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। गौरतलब है कि जिस होटल में यह घटना हुई है वहां पर पहले भी कई बार देह व्यापार के मामले में युवक युवती पकड़ाए जा चुके हैं। पुलिस जांच कर रही है कि विवाद में होटल संचालक की क्या भूमिका है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें