फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: कम किराये और कम समय में पहुंचेंगे थाईलैंड, इंदौर से चलेगी सीधी फ्लाइट

Fri, 13 Jan 2023 06:06 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर से भी फ्लाइट शुरू होगी तो महज 10 से 12 हजार रुपए में व्यक्ति बैंकॉक पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
बैंकाक जाने के लिए अब मध्यप्रदेश के इंदौर से ही फ्लाइट मिल जाएगी - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाईलैंड घूमने जानेवालों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है, उन्हें बैंकाक जाने के लिए अब मध्यप्रदेश के इंदौर से ही फ्लाइट मिल जाएगी, उन्हें मुंबई या दिल्ली नहीं जाना पड़ेगा, इसकी शुरुआत भी खुद थाईलैंड सरकार करने जा रही है। इस सुविधा से मध्यप्रदेश से बैंकाक घूमने जानेवाले पर्यटकों को परेशानी नहीं होगी। फिलहाल प्रदेश से थाईलैंड की राजधानी बैंकाक जानेवाले लोग दिल्ली से बैंकॉक जाते हैं, जिसमें उन्हें करीब 5 घंटे का समय लगता है, चूंकि यहां जाने का किराया भी महज 8 से 10 हजार रुपए होता है, इस कारण लोग घूमने के लिए यहां काफी संख्या में पहुंचते हैं, थाईलैंड का बीच काफी खूबसूरत है, जो भारतीय पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करता है, ऐसे में इंदौर से भी फ्लाइट शुरू होगी तो महज 10 से 12 हजार रुपए में व्यक्ति बैंकॉक पहुंच जाएगा। हाल ही इंदौर में हुई दो दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में थाईलैंड, फ्रांस, मारीशस और कनाडा के काउंसलर शामिल हुए थे, जिन्होंने इंदौर में निवेश की उम्मीद जगाई है, ऐसे में थाईलैंड सरकार भी भारत से जुड़े रहना चाहती है, क्योंकि दोनों देशों के निवेशकों के लिए भी पर्यटन के क्षेत्र में निवेश करने की अपार संभावनाएं है।
विज्ञापन


इंदौर  से इंटरनेशनल फ्लाइट के ग्राफ में बढ़ोतरी की जा रही है, चूंकि हर साल करीब एक मिलियन से अधिक लोग थाईलैंड घूमने जाते हैं, इस कारण खुद थाईलैंड सरकार विभिन्न बड़े शहरों से सीधी फ्लाइट शुरू करने जा रही है, ताकि पर्यटकों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो। वे आसानी से मध्यप्रदेश से बैंकाक और बैंकाक से मध्यप्रदेश आ जा सकें। थाईलैंड आसियान ग्रुप भी भारत में निवेश करने के लिए तैयार है इस कारण इंदौर से सीधे थाईलैंड की फ्लाइट चलने से दोनों देशों के बीच पर्यटन और निवेश के संंबंध गहरे होंगे, जिससे विकास की संभावनाएं भी बढेंगी।
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें