इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र में टेम्पो ट्रैवलर मिनी बस द्वारा तकरीबन तीन से चार लोगों को टक्कर मार दी गई। इस पूरे घटनाक्रम में दो लोगों को चोट आई है। फिलहाल जैसे ही पूरे मामले की जानकारी हीरानगर पुलिस को लगी तो टीम मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। वहीं पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
ये भी पढ़ें-
सियासत: कोसमी में अब शिवराज के बेटे कार्तिकेय ने बताए तेवर, बोले-आदिवासियों से पहले अफसरों को हमसे टकराना होगा
प्रारंभिक तौर पर बताया जा रहा है कि टेम्पो ट्रैवलर उज्जैन से कुछ यात्रियों को लेकर इंदौर के विजयनगर क्षेत्र स्थित एक होटल में आ रही थी, लेकिन अचानक से टेम्पो ट्रैवलर अनियंत्रित हो गई और उसने हीरानगर क्षेत्र स्थित एक चौराहे पर मौजूद एक ऑटो और एक बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। फिलहाल इस पूरे घटनाक्रम में ऑटो चालक व एक बाइक सवार को चोट आई है। जिन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है। हादसे के बाद टेम्पो ट्रैवलर ने भागने की कोशिश की। इसी दौरान वहां पर मौजूद कुछ अन्य वाहन चालक भी उसकी चपेट में आ गए। हादसे की चपेट में तकरीबन तीन से चार लोग आ गए। गनीमत रही कि वहां पर मौजूद अन्य लोगों ने टेम्पो ट्रैवलर को रोक लिया और तुरंत पूरे मामले की जानकारी हीरानगर पुलिस को दे दी। इसके बाद हीरानगर पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे ही मामले में टेम्पो ट्रैवलर के चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। फिलहाल इस पूरे घटनाक्रम में किसी तरह की कोई बड़ी घटना घटित नहीं हुई है।