फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: इंदौर में हाफिज ने सफाई मित्रों को नीच कहा, महापौर भड़के, दर्ज करवाई एफआईआर

Wed, 09 Aug 2023 08:14 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

हाफिज ने कहा कचरे का टैक्स देते हैं, सफाई वालों के मुंह पर महीने के 60 रुपए और मारेंगे, कचरा वो उठाकर डालेंगे, हमारी महिलाएं नहीं डालेंगी
 
विज्ञापन
चंदन नगर में स्वच्छताकर्मियों के बारे में अपशब्द बोलता हाफिज। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर को स्वच्छता में छह बार नंबर वन बनाने वाले सफाई मित्रों को एक हाफिज यानी शिक्षक ने 'नीच नजर वाला' कहा है। हाफिज का यह वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के तुरंत बाद महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने एससीएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज करवाया है। 
विज्ञापन


मामला चंदन नगर का है। यहां एक हाफिज (शिक्षक) सड़क पर स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए कह रहा है कि जब हमारी बहन-बेटियां गाड़ी में कचरा डालने जाती हैं तो उनकी कमीज ऊंची हो जाने से पेट नजर आ जाता है। इस पर सफाई कर्मचारियों की नीच नजर उन्हें घूरती है। अब चंदन नगर में तमाशा नहीं होने देंगे। न अब हम हमारी बहन, बेटियों और बच्चियों को सुबह कचरा डालने देंगे। कचरे वालों से कहेंगे कि हम पैसा भरते हैं। कचरे का टैक्स देते हैं। तेरे मुंह पर और महीने के 60 रुपए मारेंगे। दो रुपए रोज और ही सही लेकिन यह कचरा उठाकर तू डालेगा। हमारी बहन, बेटियां और बच्चियां कचरा उठा करके नहीं डालेगी। तो हमें खुद अब अपने घर से शुरुआत करना पड़ेगी। महापौर के आदेश पर वायरल वीडियो को लेकर निगम कर्मचारी संघ ने चंदन नगर में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें