फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore:गंदगी फैलाने वालों पर अब सख्ती,इंदौर में सड़क पर थूका तो भरना होगा जुर्माना

Mon, 02 Jan 2023 03:04 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

निगमायुक्त प्रतिभा पाल ने कहा कि सड़कों पर गंदगी फैलाने वालों पर चालानी कार्रवाई होगी। यदि कोई सड़क पर थूकते नजर आया तो उसे पांच सौ रुपये का जुर्माना भरना पड़ेगा। नगर निगम की टीम अलग अलग मार्गों पर इसके लिए तैनात रहेगी।

विज्ञापन
File photo - फोटो : SOCIAL MEDIA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छह बार से लगातार स्वच्छता में देश में पहले स्थान पर रहने वाले इंदौर नगर निगम ने गंदगी फैैलाने वालों पर सख्ती शुरू कर दी है। अब यदि शहर में कोई सड़क पर थूकते पाया गया तो उसे पांच सौ रुपये का जुर्माना भरना होगा। पहले भी नगर निगम ने इस तरह के चालान बनाए है, लेकिन अब लोग फिर सड़कों और डिवाइडरों को थूक कर गंदा करने लगे है।

प्रवासी भारतीय सम्मेलन केे लिए सड़कों का सौदर्यीकरण किया जा रहा है। कई जगह डिवाइडरों पर फिर से रंग रोगन किया गया है, लेकिन लोग वाहन चलाते समय उन्हें थूक कर गंदा करने लगे हैै। इसे देखते हुए नगर निगम ने सख्ती बरतना शुरू कर है। निगमायुक्त प्रतिभा पाल ने कहा कि सड़कों पर गंदगी फैलाने वालों पर चालानी कार्रवाई होगी। यदि कोई सड़क पर थूकते नजर आया तो उसे पांच सौ रुपये का जुर्माना भरना पड़ेगा। नगर निगम की टीम अलगः अलग मार्गों पर इसके लिए तैनात रहेगी। निगमायुक्त ने कहा यह सांकेतिक कार्रवाई है, ताकि व्यवस्थाओं को बेहतर किया जा सके जनता जागरूकता दिखाते हुए ऐसे लोगों को रोके टोके,जो सड़कों और रेलिंग सहित अन्य साफ स्थलों को थूक कर गंदा कर रहे है। आपको बता दें कि मेयर पुष्यमित्र भार्गव व पार्षदों ने शहर के डिवाइडरों को खुद साफ किया था।

चौराहे पर डिवाइडर सबसे गंदे

जिन चौराहों पर संकेतक लगे है, वहां डिवाइडर सबसे ज्यादा गंदे नजर आते है। दरअसल यहां वाहन सिग्नल रेड होने पर रुकते है और चौराहे पर गुटखे, पान की पीक मार देते है। महूनाका, पाटनीपुरा, हाईकोर्ट तिराहा, कृष्णपुरा चौराह पर डिवाइडरों पर दाग देखे जा सकते है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें