फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: महिला ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या, नहीं मिला सुसाइड नोट

Mon, 02 Jan 2023 02:41 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

कमरे के भीतर पंखे से भारती का शव लटका हुआ था। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और कमरे की तलाशी ली, लेकिन सुसाइट नोट नहीं मिला है।

विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : SOCIAL MEDIA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला ने आत्महत्या क्यों की। इसकी वजह पुलिस को पता नहीं चली। महिला के विवाह को 12 साल हो चुके थे। महिला के कमरे से पुलिस को सुसाइड नोट भी नहीं मिला है।

 

इंदौर के भंवरकुआं क्षेत्र के शिवपार्वती नगर निवासी भारती पति दीपक सोलंकी ने अपने ही घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। काफी देर तक भारती ने दरवाजा नहीं खोला तो परिजनों ने दरवाजा तुड़वाया। कमरे के भीतर पंखे से भारती का शव लटका हुआ था। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और कमरे की तलाशी ली, लेकिन सुसाइट नोट नहीं मिला है। पुलिस ने महिला का मोबाईल भी जब्त कर लिया है। अब उसकी भी जांच की जाएगी।

विज्ञापन


12 साल हो चुके थे शादी को
भारती का विवाह १२ साल पहले दीपक सोलंकी के साथ हुआ था। पति एक निजी कंपनी में आपरेटर है। पुलिस ने उसके भी बयान लिए,लेकिन आत्महत्या की कोई वजह पता नहीं चली।

पार्षद समर्थक पर हमला
द्वारकापुरी क्षेत्र में भाजपा से जुड़े दो गुटों में विवाद हो गया और एक-दूसरे पर हमला भी कर दिया। दोनों पक्षों ने थाने पर काफी हंगामा भी किया। वार्ड ८५ के पार्षद राकेश जैन के समर्थक सूरज ने बताया कि उन पर पार्षद शानू शर्मा के समर्थकों ने हमला कर दिया। सूरज ने कहा कि वे घर के बाहर खड़े थे और कार टकराने की बात पर विवाद हो गया। सूरज शिकायत करने द्वारकापुरी थाने पहुंचे तो उन पर आटो रिक्शा से आए एक बदमाश ने फालिए से हमला कर दिया। थाने के बाहर खड़े दो पुलिसकर्मियों ने हमला करने वाले युवक को पकड़ा।    

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें